क्या सच में होता है जादू-टोना? जानिए वेद, कुरान और बाइबिल में छिपा सच!
विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों में काला जादू, बुरी नजर और जादू-टोने की अवधारणा है। जानिए अलग-अलग धार्मिक ग्रंथों में क्या लिखा है? ...और पढ़ें

काला जादू को लेकर धार्मिक ग्रंथों में क्या कहा गया है? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। काला जादू, बुरी नजर, जादू-टोना, तंत्र-मंत्र जैसी बातें सदियों से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही हैं। भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की करीब हर संस्कृति और धर्म में किसी न किसी रूप में इनका जिक्र देखने को मिलता है। आइए जानते हैं जादू-टोना जैसे विषयों पर अलग-अलग धार्मिक ग्रंथ क्या कहते हैं?
हिंदू लोक मान्यताओं और प्राचीन परंपराओं में काला जादू या जादू-टोना करने के लिए कई तरह की चीजों को इस्तेमाल किया जाता। इसमें व्यक्ति से जुड़ी चीजें जैसे बाल, नाखून या उसके पहने हुए कपड़े, अभिमंत्रित किए हुए खाने-पीने की वस्तुएं, श्मशान की राख, चौराहे की मिट्टी मोम, आटे या कपड़े से बने हुए छोटे पुतले शामिल है। हालांकि ये सभी बातें लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, वैज्ञानिक रूप से इनका कोई प्रमाण नहीं है।
अथर्ववेद में काले जादू का जिक्र
अथर्ववेद को चार वेदों में सबसे अलग माना जाता है क्योंकि इसमें दैनिक जीवन से जुड़े मंत्र, रोग, सुरक्षा और काला जादू से जुड़ी बातें देखने को मिलती हैं। अथर्ववेद में काला जादू जैसे शब्दों की जगह अभिचार शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

गरुड़ पुराण में प्रेत और अशुभ शक्तियों का उल्लेख
गरुड़ पुराण में मौत, कर्मफल, प्रेत योनि, पिशाच और अशुभ कर्मों का जिक्र देखने को मिलता है। कई अध्यायों में यह भी बताया गया है कि, नकारात्मक कर्म व्यक्ति को अशुभ अवस्थाओं की ओर ले जाते हैं।
खबरें और भी
कुछ तांत्रिक ग्रंथों और परंपराओं में षटकर्म का उल्लेख भी देखने को मिलता है। इनमें मारण, मोहन, वशीकरण, उच्चाटन जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। इन सभी क्रियाओं को तांत्रिक श्रेणी में रखा जाता है।
कुरान में जादू को कैसे देखा गया?
इस्लाम धर्म की पवित्र कुरान में सिहर यानी जादू का जिक्र देखने को मिलता है। सूरह अल-बकरह (2:102) में जादू का जिक्र देखने को मिलता है। हालांकि इस्लाम धर्म जादू-टोने से जुड़ी गतिविधियों को हराम करार देता है।
बाइबिल में भी मिलता है जादू-टोने का जिक्र
ईसाई धर्म की पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबिल में जादू टोने और काला जादू जैसी प्रथाओं का जिक्र देखने को मिलता है। बाइबिल में कई जगह जादू-टोना करने वालों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। ईसाई धर्म में इसे भगवान से दूर ले जाने वाली गतिविधि मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या सच में कुछ लोगों की नजर आपकी ऊर्जा को प्रभावित करती है? जानिए शास्त्रों में क्या कहा गया है
यह भी पढ़ें- मलमास में बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।