Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Braj Holi 2025: मथुरा में कब से होगी होली की शुरुआत, नोट करें ब्रज के प्रमुख उत्सवों की डेट

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 02:43 PM (IST)

    होली के पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन मथुरा वृंदावन समेत देशभर में बेहद खास उत्साह देखने को मिलता है। बरसाना समेत पूरे ब्रज में होली ...और पढ़ें

    Braj Holi 2025: ब्रज में खेली जाती है लट्ठमार होली
    Braj Holi 2025: ब्रज में खेली जाती है लट्ठमार होली

    HighLights

    1. देशभर में मथुरा की होली प्रसिद्ध है।
    2. मथुरा में होली उत्सव कई दिनों तक चलता है।
    3. इस दौरान कई तरह की होली खेली जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Braj Holi 2025 Schedule: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा (Braj Holi 2025) तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है। देशभर में होली को कई तरह से मनाया जाता है। वहीं, मथुरा (Mathura Holi 2025) की होली देशभर में अधिक प्रसिद्ध है। ब्रज की होली में शामिल होने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं।

    इस दौरान पूरे ब्रज में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। ब्रज में होली की शुरुआत वसत पंचमी के दिन से होती है और होली उत्सव 40 दिनों तक जारी रहता है। यदि आप भी इस बार की ब्रज की होली में शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ब्रज में कब और कौन-सी होली खेली जाएगी?  

    यह ही पढ़ें: Holi 2025 Date: कब है होली का त्योहार? यहां देखें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    ब्रज होली 2025 का शेड्यूल (Braj Holi 2025 Schedule)

    • 12 फरवरी को यानी माघ पूर्णिमा के दिन द्वारकाधीश मंदिर (Mathura Holi Start Date) में होली का डांढ़ा गाड़ा जाएगा। इस दिन से मंदिर में होली की शुरुआत होगी।
    • 28 फरवरी 2025 यानी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बरसाना के श्रीराधारानी के मंदिर रंगोत्सव मनाया।
    • 7 मार्च 2025 को नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा। फाग आमंत्रण का अर्थ है कि होली खेलने के लिए सखियों को न्योता देना। इसी दिन बरसाना के श्रीराधारानी मंदिर में लड्डू मार होली का आयोजन किया जाएगा।  
    • 08 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली (Lathmar Holi 2025 Date) होगी।
    • 10 मार्च यानी रंगभरी एकादशी के दिन बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर  
    •  में रंगभरी होली खेली जाएगी।  
    • 11 मार्च को गोकुल के रमणरेती में होली का उत्सव मनाया जाएगा।
    • 13 मार्च को होलिका दहन होगा।
    • 14 मार्च को पूरे ब्रज में होली का पर्व मनाया जाएगा।  
    • 15 मार्च को बलदेव में दाऊ जी का हुरंगा।
    •  22 मार्च को वृंदावन में रंगनाथ जी मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा।  

    होली 2025 डेट और टाइम (Holi 2025 Date and Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा (Holi 2025 Shubh Muhurat) तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा।  

    यह ही पढ़ें:  Falgun Month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस माह से जुड़े नियम

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

       

    खबरें और भी