Holi 2026: बरसाना से नंदगांव तक, ब्रज में कब है लड्डू मार और लट्ठमार होली? देखें रंगोत्सव का शेड्यूल
यह लेख ब्रज होली 2026 का पूरा शेड्यूल बताता है, जिसमें विभिन्न अनूठे उत्सव शामिल हैं। इसमें बरसाना में लड्डू मार होली, बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार ह ...और पढ़ें
-1770466574514_m.webp)
कब सुनाई देगी कान्हा की नगरी में होली की गूंज? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली के पर्व के आने का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। इस पर्व को मथुरा समेत देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली पर मथुरा में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ब्रज में कई तरह की होली खेली जाती है, जैसे- लड्डू मार और लट्ठमार होली समेत आदि। अगर आप भी इस बार ब्रज की होली का आनंद लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि रंगोत्सव (Braj Holi 2026 Schedule) का पूरा शेड्यूल।
ब्रज होली 2026 का शेड्यूल
- 25 फरवरी को बरसाना में लड्डू मार होली खेली जाएगी।
- 26 फरवरी को बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी।
- 27 फरवरी को नंदगांव में लठ्ठमार होली है।
- 28 फरवरी को वृन्दावन में फूलों की होली उत्सव मनाया जाएगा।
- 01 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली खेली जाएगी।
- 02 मार्च को गोकुल में होली उत्सव मनाया जाएगा।
- 03 मार्च को होलिका दहन
- 04 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा।
- 5 मार्च को दाऊजी मंदिर में हुरंगा होली उत्सव मनाया जाएगा।
लठ्ठमार होली
मथुरा की लट्ठमार होली में शमिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। यह एक उत्सव नहीं है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण और किशोरी जी के प्रेम की एक जीवंत परंपरा है। इस खास अवसर पर मथुरा में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं। इससे बचाव के लिए पुरुष चमड़े या लकड़ी की मजबूत ढाल का प्रयोग करते हैं। कई तरह के होली के गीत गाए जाते हैं। इस दौरान हर तरफ राधे-राधे' की गूंज सुनाई देती है और अबीर-गुलाल उड़ता है। इस उत्सव के आखिरी में महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। लठ्ठमार होली में लाठियों की चोट भगवान श्रीकृष्ण प्रेम की अनुभूति होती है।
-1770452274678.jpg)
(Image Source: AI-Generated)
होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है।
होली 2026 डेट (Holi 2026 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में होली का त्योहार 04 मार्च को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Holi 2026 : भद्रा और ग्रहण के फेर में फंसी होली, होलिका दहन कब होगा, रंग कब खेला जाएगा? ज्योतिषियों ने दूर की शंका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।