Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांच की चूड़ी का टूटना: अनहोनी का इशारा या टल गया कोई बड़ा संकट? पढ़ें क्या कहते हैं ज्योतिषी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:24 PM (IST)

    ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, कांच की चूड़ियों का टूटना किसी अनहोनी का नहीं, बल्कि आने वाले संकट के टल जाने का संकेत है। पुरानी मान्यताओं के विपरी ...और पढ़ें

    कांच की चूड़ियों के टूटने के संकेत (Picture Credit- AI Generated)

    कांच की चूड़ियों के टूटने के संकेत (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के शृंगार का अधिक महत्व है। प्राचीन समय से सुहागिन महिलाओं के शृंगार करने पर जोर दिया जाता रहा है, जिनमें कांच की चूड़ियों को सुहागिन महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

    इसलिए सुहागिन महिलाएं कांच की चूड़ियां पहनती हैं, लेकिन जब कांच की चूड़ियां टूट जाती हैं, तो मन में कई तरह के सवाल आते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं परेशान हो जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि कांच की चूड़ियों के टूटने से कौन से संकेत मिलते हैं। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं कांच की चूड़ियों के टूटने के संकेत के बारे में।

    Omens associated with a glass bangle breaking (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    कांच की चूड़ियों का टूटना किस बात का संकेत है?

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा बताते हैं कि चूड़ी का टूटना किसी अनहोनी का नहीं, बल्कि आने वाले संकट के टल जाने का संकेत है। पुरानी मान्यताओं में सुहाग की चूड़ी टूटना शुभ नहीं माना जाता था, लेकिन नए और उत्तम विचारों के अनुसार, यह माना जाता है कि चूड़ी ने अपने ऊपर आने वाले किसी संकट या नकारात्मक ऊर्जा को झेल लिया और खुद टूट गई। वैसे भी कांच टूटना अच्छा माना जाता है, जो किसी मुसीबत के दूर होने का संकेत देता है।

    तथ्य और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

    इस बात के पीछे छिपे मुख्य कारणों को देखें तो यह एक बहुत ही सरल विषय है:
    नाजुक पदार्थ: कांच एक बेहद नाजुक पदार्थ है। घर के काम करते समय थोड़ा सा भी झटका लगने या दबाव पड़ने से इसका टूटना पूरी तरह स्वाभाविक है।

    खबरें और भी

    असुविधा से बचाव: इसे किसी बड़े अपशकुन से जोड़ने के बजाय सिर्फ एक सामान्य घटना के रूप में देखना चाहिए। कांच टूटने पर उसके छोटे टुकड़े चुभने का डर रहता है, इसलिए उसे तुरंत साफ कर देना ही समझदारी है।

    यह भी पढ़ें- 'व' से वाणी, 'व' से वेदिका: देवी-देवताओं और प्रकृति से जुड़े 10 नाम जो कभी पुराने नहीं पड़ते!

    मिलते हैं अशुभ संकेत

    अगर पुरानी मान्यताओं की बात करें, तो चूड़ी के टूटने को अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चूड़ी के टूटने से वैवाहिक जीवन में कोई भारी संकट आ सकता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो सकता है। इसके अलावा जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- अन्न से लेकर आपके कीमती समय तक: वो 5 दान जो ईश्वर को करते हैं सबसे ज्यादा प्रसन्न

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण: श्‍मशान घाट ले जाने से पहले 'शव' को आखिर क्‍यों बांधकर रखा जाता है?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।