Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र की रात भूलकर भी न चूकें ये मौका, इन गुप्त उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 05:30 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) का पर्व 19 मार्च से शुरू होगा। यह देवी दुर्गा को समर्पित है। ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के उपाय। (Ai Generated Image)

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के उपाय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पर्व बेहद पावन माना जाता है। यह मां दुर्गा को समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से होगी। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या से परेशान हैं, तो चैत्र नवरात्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं वे गुप्त उपाय जिन्हें अपनाकर आप मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    Chaitra Navratri 2026 upay 1

    Ai Generated Image

    मुख्य द्वार पर दीपक

    नवरात्र की हर रात सोने से पहले घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का एक दीपक जलाएं। ध्यान रहे, दीपक की लौ उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। यह दीपक मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। अगर हो पाए, तो दीपक में एक चुटकी केसर डाल दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

    कपूर और लौंग

    रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और दो फूल वाली लौंग जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। ऐसा कहते हैं कि लौंग और कपूर का यह उपाय दरिद्रता को दूर करने के लिए बहुत कारगर होता है। साथ ही धन के नए मार्ग बनाता है।

    कमल गट्टे की माला

    मां लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है। ऐसे में नवरात्र की किसी भी रात "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का कमल गट्टे की माला से 108 बार जप करें। ऐसा करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होगा।

    खबरें और भी

    पीली कौड़ियां

    एक लाल कपड़े में 5 या 11 पीली कौड़ियां और एक चांदी का सिक्का बांधकर मां दुर्गा के चरणों में रख दें। नवरात्र की आखिरी रात इसे उठाकर अपनी तिजोरी में रख लें। यह एक गुप्त उपाय है, जो धन की मुश्किलों को दूर करता है।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • उपाय करते समय तन और मन दोनों की पवित्रता बनाए रखें।
    • जैसा कि नाम से साफ है, गुप्त उपाय तभी फल देते हैं, जब उन्हें गुप्त रखा जाए।
    • मन के भाव को भी पवित्र रखें।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पर करें इस चमत्कारी चालीसा का पाठ, शुरू होगा गोल्डन टाइम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।