Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri Niyam: अगर नहीं रख पा रहे नवरात्र व्रत, तो इन 5 उपायों से पाएं माता रानी का आशीर्वाद

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 04:20 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए आजमाएं ये आसान नियम। पढ़ें सबसे सरल मंत्र, माता रानी का पसंदीदा फूल और घर की शुद्धि के खास उपाय। ...और पढ़ें

    Navratri Vrat Niyam: नवरात्र व्रत के नियम (Image Source: AI-Generated)

    Navratri Vrat Niyam: नवरात्र व्रत के नियम (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र 2026 (Chaitra Navratri 2026) का पावन समय शुरू हो चुका है (19 मार्च 2026)। इन 9 दिनों में मां दुर्गा हमारे घर आएं और अपनी कृपा बरसाएं। लेकिन, कई बार हम बड़ी-बड़ी पूजाओं के चक्कर में उन छोटी और जरूरी बातों को भूल जाते हैं जो वास्तव में जरूरी होती हैं।

    शास्त्रों के अनुसार, अगर आप किसी कारणवश नवरात्र का व्रत रखने में असमर्थ हैं तो भी आप मां का आशीर्वाद पा सकते हैं। कुछ आसान उपायों से आपकी पूजा सफल हो सकती है।

    पूजा को सफल बनाने के मुख्य उपाय

    • मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। कोशिश करें कि पूजा के समय लाल कपड़े पहनें और मां को लाल चुनरी और लाल फूल (विशेषकर गुड़हल) चढ़ाएं। यह रंग आपके अंदर नई ऊर्जा भरता है।
    • अगर आप दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। रोज 108 बार 'ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः' का जप करें। यह मंत्र एक 'प्रोटेक्टिव शील्ड' की तरह काम करता है।
    Maa Durga Mantra
     
    (Image Source: AI-Generated)
    • नवरात्र के पहले दिन एक घी का दीपक जलाकर मां से अपने घर में सुख-शांति का संकल्प लें। जरूरी नहीं कि ज्योति अखंड हो, आप सुबह-शाम नियम से भी दीपक जला सकते हैं।
    • इन 9 दिनों में किसी भी जरूरतमंद को खाली हाथ न जाने दें। कन्याओं को छोटी-छोटी चीजें या मीठा उपहार में देना साक्षात मां की सेवा माना जाता है।
    • शाम के समय घर में लोबान या गूगल का धुआं जरूर करें। इससे घर की 'नेगेटिव वाइब्स' खत्म होती हैं और मन में शांति आती है।

    शास्त्रों का क्या कहना है?

    • मार्कंडेय पुराण के अनुसार, इसमें देवी मां के विभिन्न स्वरूपों और उनकी रक्षा शक्तियों के बारे में बताया गया है।
    Niyam
     
    (Image Source: AI-Generated)
    • दुर्गा सप्तशती को भी नवरात्र का सबसे प्रामाणिक ग्रंथ माना जाता है। ये मां के चमत्कारी मंत्रों का भंडार है।

    यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र में कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त, यहां जानिए पूजा की उपयुक्त व आसान विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।