Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में चुपचाप कर दें इन 4 चीजों का दान, मिलेगा अपार धन और समाज में रुतबा

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 01:00 PM (IST)

    अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) के दौरान किया गया का दान आपकी किस्मत बदल सकता है। ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के दान। (Ai Generated Image)

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के दान। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) का पावन पर्व मां दुर्गा की कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रत, कलश स्थापना और मंत्र जाप का तो बहुत महत्व है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में दान (Daan List) को दरिद्रता दूर करने का सबसे बड़ा महा-उपाय बताया गया है?

    मान्यता है कि नवरात्र के दौरान सही समय और सही चीज का किया गया गुप्त दान कई गुना बढ़कर वापस मिलता है, तो आइए जानते हैं वो कौन सी खास चीजें हैं, जिन्हें दान करने से घर में अपार धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।

    chaitra navratri daan list 2

    Ai Generated Image

    नवरात्र में करें इन चमत्कारी चीजों का दान

    लाल वस्त्र और सुहाग सामग्री

    मां अंबे को लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में नवरात्र के दौरान किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी या सुहाग की सामग्री का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही देवी की कृपा से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

    कन्याओं को दें पढ़ाई का सामान

    नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। छोटी कन्याओं को साक्षात नवदुर्गा का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप कन्याओं को भोजन के साथ-साथ कॉपी, पेन, किताबें या शिक्षा से जुड़ी अन्य सामग्री दान करते हैं, तो इससे समाज में आपका रुतबा तेजी से बढ़ता है और नौकरी-व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

    खबरें और भी

    केला और मौसमी फल

    आर्थिक संकटों को दूर करने के लिए नवरात्र के दौरान फलों का दान रामबाण उपाय है। विशेष रूप से केले का दान करने से घर में बरकत आती है और फंसा हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग बनते हैं।

    अन्न और सफेद मिठाई

    शास्त्रों में अन्न दान को महादान कहा गया है। नवरात्र के किसी भी दिन चावल, आटा, चीनी या किसी सफेद मिठाई का दान करने से घर की दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है। इससे मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होती हैं।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: नौ दिन की होगी चैत्र नवरात्रि, जानें तिथि और कलश स्थापना मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में कैसे निर्धारित होता है माता का वाहन और क्या होता है इसका असर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।