Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 रूपों का रहस्य और उनके शस्त्रों, वाहनों का महत्व

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 02:28 PM (GMT+05:30)

    चैत्र नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समझने का शुभ अवसर है। आइए देवी के सभी रूपों के बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: नौ देवियां, नौ शक्तियां। (Ai Generated Image)

    Chaitra Navratri 2026: नौ देवियां, नौ शक्तियां। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ विभिन्न स्वरूपों के रहस्यों को समझने का शुभ अवसर भी है। मां दुर्गा के हर रूप, उनके द्वारा धारण किए गए शस्त्र और उनक वाहन से हमें जीवन की चुनौतियों से लड़ने और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश मिलता है। आइए जानते हैं देवी के नौ रूपों के पीछे छिपा रहस्य और उनके प्रतीकों का महत्व।

    9 days 9 roop 1

    Ai Generated Image

    1. मां शैलपुत्री

    हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। इनका वाहन वृषभ है, जो दृढ़ता और धर्म का प्रतीक है। उनके हाथ में त्रिशूल है, जो चेतना के तीन गुणों यानी कि सत, रज, तम के संतुलन को दिखाता है।

    2. मां ब्रह्मचारिणी

    मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान की देवी हैं। इनके हाथों में जप माला और कमंडल हैं, जो हमें सिखाते हैं कि बिना अनुशासन और एकाग्रता के सिद्धि प्राप्त नहीं हो सकती।

    3. मां चंद्रघंटा

    इनके माथे पर अर्धचंद्र है, जो मन की शांति का प्रतीक है। इनका वाहन सिंह है और इनके पास कई शस्त्र हैं, जो साहस और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं।

    4. मां कूष्माण्डा

    मां कूष्माण्डा ने ही ब्रह्मांड की रचना की थी। देवी का वाहन सिंह है। इनके आठ हाथों में धनुष, बाण, अमृत कलश और चक्र जैसे शस्त्र हैं, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा और गतिशीलता को नियंत्रित करते हैं।

    5. मां स्कंदमाता

    मां स्कंदमाता का रूप बहुत ममतामयी है। देवी भगवान कार्तिकेय की माता हैं। कमल के आसन पर विराजमान देवी के एक हाथ में कार्तिकेय जी और दूसरे में शक्ति का संतुलन है।

    6. मां कात्यायनी

    महिषासुर का वध करने वाली मां कात्यायनी युद्ध की मुद्रा में रहती हैं। देवी हाथ में तलवार और ढाल धारण करती हैं। उनके ये शस्त्र धर्म की रक्षा के प्रतीक माने जाते हैं।

    7. मां कालरात्रि

    मां कालरात्रि मां दुर्गा का सबसे उग्र रूप हैं। इनका वाहन गर्दभ यानी गधा है। देवी हाथ में खड्ग है। मां का यह रूप हमें सिखाता है कि मृत्यु का भय ही सबसे बड़ा बंधन है।

    8. मां महागौरी

    सफेद वस्त्र और वृषभ की सवारी करने वाली मां महागौरी शांति और शुद्धि की देवी हैं। देवी शिव-शक्ति के मिलन और आनंद का प्रतीक हैं।

    9. मां सिद्धिदात्री

    देवी कमल पर विराजमान हैं। मां सिद्धिदात्री को सभी सिद्धियों की देवी माना जाता है। देवी हाथ में गदा और चक्र धारण करती हैं। मां का यह रूप संसार की व्यवस्था को बनाए रखने और भक्तों को मोक्ष प्रदान करने की शक्ति देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026: क्यों मनाई जाती है राम नवमी, पढ़ें कैसे हुआ भगवान विष्णु के सातवें अवतार का जन्म?

    यह भी पढ़ें- राम नवमी की शाम, घर के इन स्थानों पर जलाएं एक दीपक, प्रभु के जन्मोत्सव पर बरसेगी असीम कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।