Chaitra Navratri 2026: दुर्गा अष्टमी पर करें मां महागौरी के ये अचूक उपाय, जल्द बजने लगेगी शहनाई
मां महागौरी की पूजा (Chaitra Navratri 2026) करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। ...और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: दुर्गा अष्टमी के उपाय। (Ai Generated Image)
HighLights
चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है
आज महाअष्टमी मनाई जा रही है
यह मां महागौरी को समर्पित है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व का सबसे महत्वपूर्ण दिन महाअष्टमी माना जाता है, जो मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित है। इस साल दुर्गा अष्टमी का यह दिन उन जातकों के लिए बहुत सौभाग्यशाली होने वाला है, जिनके विवाह में लंबे समय से बाधाएं आ रही हैं।
ऐसा माना जाता है कि मां महागौरी की तपस्या से प्रसन्न होकर स्वयं महादेव ने उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। इसीलिए, अष्टमी के दिन किए गए कुछ विशेष और दुर्लभ उपाय विवाह की हर अड़चन को दूर करने की शक्ति रखते हैं। आइए उन उपाय के बारे में जानते हैं।
विवाह की मुश्किलें दूर करने के अचूक उपाय

Ai Generated Image
लाल चुनरी और सुहाग सामग्री चढ़ाएं
अष्टमी के दिन मां महागौरी को एक लाल चुनरी में सात गांठें हल्दी की, थोड़ा सा केसर, और सुहाग का सामान बांधकर अर्पित करें। अपनी मनोकामना कहते हुए इसे मां के चरणों में रखें। मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
श्री महागौरी अष्टकम का पाठ
पूजा के समय 'श्री महागौरी अष्टकम' का पाठ करना बेहद फलदायी होता है। अगर हो पाए, तो मां के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर "ॐ देवी महागौर्यै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
खबरें और भी
हल्दी की गांठ चढ़ाएं
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अष्टमी की सुबह स्नान के बाद पीली हल्दी की 7 साबुत गांठें एक पीले कपड़े में बांधकर मां महागौरी को चढ़ाएं। पूजा के बाद इस पोटली को अपने पास रखें।
कन्या पूजन और दान
अष्टमी पर छोटी कन्याओं को भोजन कराना और उन्हें लाल रंग के वस्त्र या फल दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मां की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही शुक्र और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं, जो विवाह के कारक ग्रह माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- अष्टमी पूजा में रह गई है कोई चूक? रात में करें ये दिव्य पाठ, अधूरी पूजा भी देगी पूरा फल
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च? दुर्गा अष्टमी की सही तारीख को लेकर न हों परेशान, यहां जानें तिथि और समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।