Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Durga Ashtami 2026 Date: कब है फाल्गुन माह की दुर्गा अष्टमी? इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से दूर होंगे सारे कष्ट

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 08:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में प्रत्येक माह की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, जिसे मासिक दुर्गा अष्टमी कहते हैं, 24 फरवरी को ...और पढ़ें

    Durga Ashtami 2026 Date: दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व

    Durga Ashtami 2026 Date: दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का खास महत्व है। कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव और शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। आइए, फाल्गुन माह की दुर्गा अष्टमी की तिथि एवं शुभ मुहूर्त (Phalgun Shukla Ashtami Shubh Muhurat) जानते हैं-

    maa durga 2026
    मासिक दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त (Phalgun Masik Durgashtami 2026)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, अष्टमी तिथि की समाप्ति 25 फरवरी को सुबह 04 बजकर 51 मिनट पर होगी। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा निशा काल में होती है। अत: 24 फरवरी को फाल्गुन महीने की दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

    मासिक दुर्गा अष्टमी शुभ योग (Masik Durga Ashtami Shubh Yog)

    ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर इन्द्र और त्रिपुष्कर योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन्द्र का संयोग सुबह 07 बजकर 24 मिनट (Durga Ashtami Puja Vidhi) तक है। इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र के सयोग हैं। इन योग में देवी मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

    पंचांग

    • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 18 मिनट पर
    • चंद्रोदय- सुबह 10 बजकर 58 मिनट से...
    • चन्द्रास्त- देर रात 01 बजकर 40 मिनट तक
    • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक
    • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक
    • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक
    • निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Holi 2026: बरसाना से नंदगांव तक, ब्रज में कब है लड्डू मार और लट्ठमार होली? देखें रंगोत्सव का शेड्यूल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।