Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2026: होलिका दहन के दिन इतने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, पढ़ें सूतक समय और नियम

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 09:05 AM (IST)

    03 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह दोपहर 03:20 (Today Grahan Timing) बजे से शाम 06:46 बजे तक रहेगा, जबकि सूतक काल सुबह 06:20 बजे ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2026 Sutak Time: कितने बजे से शुरू होगा सूतक काल?(Image Source: AI-Generated)

    Chandra Grahan 2026 Sutak Time: कितने बजे से शुरू होगा सूतक काल?(Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 03 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan 2026) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Time 3 March 2026) का साया रहेगा।

    ऐसे में कुछ सावधनी बरतनी जरूरी है। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान वर्जित कामों को करने से व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रहण से 09 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। इस दौरान पूजा-पाठ और भोजन करने की मनाही है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं आज कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण (Grahan Time Today) और क्या रहेगा सूतक काल का समय।

    कितने बजे से शुरू होगा शुरू चंद्र ग्रहण 2026? (Chandra Grahan 2026 Start and End Time)

    चंद्र ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर (Chandra Grahan 2026 Time Start And End)
    पूर्ण चंद्र ग्रहण- शाम 05 बजकर 04 मिनट पर (Chandra Grahan Kab Lagega)
    चंद्र ग्रहण का समापन- शाम 06 बजकर 46 मिनट पर (Chandra Grahan Kitne Baje Tak Rahega)

    (Chandra Grahan 2026 Sutak Time Start Time)

    03 मार्च को सूतक काल सुबह 06 बजकर 20 मिनट (Lunar Eclipse 2026 Sutak Time) पर  हो गया है। चंद्र ग्रहण (Grahan Ka Samay) के समापन के साथ ही सूतक काल खत्म होता है।

    खबरें और भी

    चंद्र ग्रहण में क्या करें?

    • सूतक काल की शुरुआत से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। ऐसा माना जाता है कि भोजन में तुलसी के पत्तों को डालने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।
    • इसके अलावा मंदिर के कपाट को बंद कर दें।
    • मन ही मन में मंत्रों का जप करें।
    • चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर मंदिर और घर की साफ-सफाई करें।
    • गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें
    • देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें।
    • अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।

    चंद्र ग्रहण में क्या न करें?

    • भोजन का सेवन न करें।
    • पूजा-पाठ न करें।
    • देवी-देवताओं की मूर्तियों को सपर्श न करें।
    • वाद-विवाद न करें।
    • गर्भवती महिलाएं चाकू, कैंची, सुई या किसी भी नुकीली चीजों का प्रयोग न करें।

    कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

    चंद्र ग्रहण बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, प्रयागराज, कानपूर, मुंबई और कोलकाता आदि प्रमुख शहरों में दिखाई देगा।

    चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करें? (Chandra Grahan Daan)

    चंद्र ग्रहण के बाद पूजा-अर्चना करें। इसके बाद मंदिर या गरीब लोगों में चावल, चीनी, अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Date: 2 या 3 मार्च, कब है होलिका दहन? जानें चंद्र ग्रहण का सूतक काल और जरूरी बातें

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: वैज्ञानिक ही नहीं धार्मिक वजहों से भी खास है ये ग्रहण, ज्योतिष से जानें इससे जुड़े रहस्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।