Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepak Jalane Ke Niyam: दीपक जलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना जीवन में आएंगी परेशानियां

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 05:51 PM (IST)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसारपूजा के दौरान दीपक प्रज्वलित करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि दीपक न जलाने से पूजा अधूरी रहती है। सुबह और शाम ...और पढ़ें

    Deepak Jalane Ke Niyam: दीपक जलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना जीवन में आएंगी परेशानियां
    Deepak Jalane Ke Niyam: दीपक जलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना जीवन में आएंगी परेशानियां

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में दीपक को शुभता का प्रतीक माना जाता है।
    2. रात के समय दीपक नहीं जलाना चाहिए।
    3. दीपक जलाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Deepak Jalane Ke Niyam: सनातन धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाना शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दीपक न जलाने से पूजा अधूरी रहती है। सुबह और शाम को दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। शास्त्रों में दीपक जलाने के कई नियमों के बारे में बताया गया है। इन नियमों का पालन करने से इंसान को जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दीपक जलाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Office Vastu Tips: ऑफिस में करने होंगे ये बदलाव, फिर कोई नहीं रोक पाएगा आपकी तरक्की

    दीपक जलाने के नियम

    • अगर आप पूजा के दौरान घी का दीपक पर जला रहे हैं, तो उसे अपने बाईं तरफ रखना चाहिए और तेल का दीपक दाईं ओर रखना चाहिए। घी का दीपक देवी-देवताओं के लिए जलाया जाता है।
    • अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए माता रानी के सामने का घी का दीपक जलाएं। इस परिस्थिति में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
    • दीपक जलाने से पहले उसको अच्छी तरह से जांच लें। अगर दीपक खंडित है, तो उसे न जलाएं। माना जाता है कि खंडित दीपक जलाने से इंसान को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    • दीपक को घर की पूर्व दिशा में जलाना शुभ माना जाता है। पितरों के नाम का दीपक दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
    • धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर दीपक शाम के समय जलाना चाहिए।

    दीपक जलाते समय निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।

    शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये शुभ चीजें, जीवन में मिलेगी सफलता और धन में होगी वृद्धि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।