विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhanteras 2026: सिर्फ खरीदारी काफी नहीं, आरोग्य और अटूट धन पाने के लिए जरूरी हैं ये 13 शुभ परंपराएं

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:17 AM (IST)

धनतेरस के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन सोना, चांदी, ...और पढ़ें

धनतेरस 2026 की जरूरी परंपराएं जो बेहद खास मानी जाती हैं

धनतेरस 2026 की जरूरी परंपराएं जो बेहद खास मानी जाती हैं

HighLights

  1. मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का महत्व।

  2. धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, साबुत धनिया खरीदें।

  3. यम और कुबेर दीपक जलाने से आरोग्य व समृद्धि मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में धनतेरस का शुभ त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और कई दूसरी नई चीजों को खरीदते हैं।

दीवाली से पहले आने वाली धनतेरस पर लोग अपने घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस पर 13 ऐसी मान्यताएं हैं जिन्हें करने से भगवान धन्वंतरि की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इन 13 शुभ परंपराओं के बारे में।

धनतेरस पर कुछ खरीदें या न खरीदें लेकिन इन तीन चीजों को जरूर खरीदें।

नई झाड़ू- घर की दरिद्रता को दूर करने में सहायक

साबुत नमक- घर की शुद्धि और सकारात्मक वातावरण के लिए जरूरी

साबुत धनिया- धन-धान्य में वृद्धि के लिए

सोना- स्थायी धन और संपन्नता का प्रतीक

चांदी- शुभता और समृद्धि का प्रतीक

नया बर्तन- अन्न- जल की बरकत का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन नए बर्तनों को खाली न रखने की भी परंपरा है।

dhanteras 2026 puja vidhi essential items to buy broom coriander salt for wealth prosperity

धनतेरस पर यम और कुबेर के दीपक का महत्व

धनतेरस के मौके पर यम और कुबेर का दीपक निकालने की परंपरा निभाई जाती है। यम दीपक परिवार की दीर्घायु और अकाल मृत्यु से रक्षा का प्रतीक माना जाता है, तो वहीं कुबेर दीपक धन-संचय और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

यम का दीपक आरोग्य और रक्षा के लिए जाना जाता है, तो वहीं दूसरा दीपक धन की बरकत का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा का महत्व

धनतेरस के मौके पर अमृत कलश धारण करने वाले भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। परिवार के आरोग्य और लंबी आयु की कामना के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय धन्वंतरये अमृतकलशहस्ताय सर्वामय विनाशनाय त्रैलोक्यनाथाय श्री महाविष्णवे नमः॥

धन आने के साथ टिका भी रहें इसके लिए धनतेरस पर भगवान कुबेर के साथ मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। मां लक्ष्मी जहां धन-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं, वहीं भगवान कुबेर धन-संचय के लिए जाने जाते हैं।

धनतेरस पर तिजोरी और बही खातों की पूजा का लाभ

धनतेरस के मौके पर कई घरों में तिजोरी की पूजा के साथ नई बही खातों की भी पूजा की जाती है। दरअसल तिजोरी, बही-खाते और व्यापार से जुड़ी वस्तुएं धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

धनतेरस के मौके पर लक्ष्मी चरण और अन्न-वस्त्र दान परंपरा का भी महत्व है। इस दिन मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के स्वागत के रूप में लक्ष्मी चरण बनाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जो भी लोग धनतेरस पर जरूरतमंदों को अन्न या वस्त्र दान करते हैं, उनके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

धनतेरस के मौके पर यह सभी परंपराएं अधिकतर घरों में आज भी उतनी ही श्रद्धा के साथ निभाई जाती है, जितनी की पहले निभाई जाती थी।

यह भी पढ़ें- इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी और बर्तन, रांची में धनतेरस-दीवाली पर जबरदस्त उत्साह; आज सजेगा 700 करोड़ का बाजार

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर शाम 6:02 से 7:57 बजे तक करें यह काम, अकाल मृत्यु का भय होगा दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।