धनतेरस पर शुक्र प्रदोष और हस्त नक्षत्र अद्भुत संयोग, जानिए कब करें खरीदारी और क्या लाना रहेगा सबसे शुभ
धनतेरस 2026 आज शुक्रवार को हस्त नक्षत्र और शुक्र प्रदोष जैसे शुभ संयोगों में मनाया जा रहा है। इस दौरान ...और पढ़ें

धनतेरस 2026 मुख्य मुहूर्त, समय और खरीदारी से जुड़े खास बातें
HighLights
धनतेरस 2026 आज हस्त नक्षत्र में मनाया जा रहा है।
शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी, बर्तन आदि खरीदना लाभकारी।
बच्चों की पढ़ाई, रिश्तों, धन के लिए विशेष खरीदारी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धन, सुख-समृद्धि और आरोग्य का पर्व धनतेरस आज यानी शुक्रवार को बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस साल धनतेरस पर शुक्र प्रदोष जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इसके अलावा आज ही के दिन शुक्र देव तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर होने जा रहे हैं। ऐसे में इस साल की धनतेरस ज्योतिषीय और धार्मिक नजरिए से बेहद खास रहने वाली है।
धनतेरस पर सोना-चांदी, नए बर्तन या नई वस्तुओं को खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त और काल का संयोग बन रहा है। इस साल धनतेरस पर हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है, जो अगले दिन 7 नवंबर को सुबह 4 बजकर 43 मिनट तक रहने वाला है। धार्मिक मान्यता है कि, धनतेरस पर हस्त नक्षत्र में अपनी जरूरतों और इरादों के हिसाब से चीजें खरीदने से जीवन में कई अच्छे बदलाव आते हैं।
धनतेरस 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हो रही है, जो 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक प्रभावी रहेगी।
प्रदोष काल में पूजा करने का सही समय 6 नवंबर यानी आज ही रहने वाला है। वहीं दिल्ली एनसीआर में धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 2 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

हस्त नक्षत्र में खरीदने के लिए शुभ वस्तुएं
6 नवंबर 2026, शुक्रवार यानी आज अपनी जरुरत और इरादे के हिसाब से धनतेरस पर अपने घरों में आप इन शुभ वस्तुओं को घर ला सकते हैं।
धनतेरस पर बच्चों के लिए आप उनकी अध्ययन को ध्यान में रखते हुए कॉपी-पेन ले सकते हैं। यह चीजें उनकी पढ़ाई की क्वालिटी को बेहतर करने के साथ काफी सहायक भी साबित हो सकता है।
अपने रिश्तों को सुधारने या मजबूती के लिए पार्टनर को मोर का पंख देना काफी शुभ रहने वाला है। मोर का पंख प्यार, मेलजोल और गहर रिश्तों का प्रतीक माना जाता है।
धन और बचत के लिए आप इस साल धनतेरस पर चांदी का सिक्का या छोटी लक्ष्मी-कुबेर की मूर्ति खरीद सकते हैं। धार्मिक नजरिए से इन्हें काफी शुभ और उपयोगी वस्तु माना जाता है।
करियर और नई शुरुआत के लिए आपको एक नई डायरी और पेन खरीदना चाहिए। यह आपके लक्ष्य को और भी स्पष्ट करने में मददगार साबित हो सकता है।
सेहत और जीवन शक्ति के लिए आप इस धनतेरस तांबे का लोटा या पानी का बर्तन भी ले सकते हैं। इसके अलावा घर में शांति और खुशी के लिए धनतेरस के दिन पीतल का दीया खरीदना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2026: सिर्फ खरीदारी काफी नहीं, आरोग्य और अटूट धन पाने के लिए जरूरी हैं ये 13 शुभ परंपराएं
यह भी पढ़ें- आज धनतेरस पर दिनभर खरीदारी का मुहूर्त, 5.20 बजे से कर सकते हैं दीपदान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।