विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024: दीवाली पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Published: Tue, 29 Oct 2024 11:32 AM (IST)

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर दीवाली (Diwali 2024) का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार आज ...और पढ़ें

Diwali 2024: ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
Diwali 2024: ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

HighLights

  1. दीवाली के त्योहार सभी पर्वों में से खास है।
  2. दीवाली के दिन दीपक जलाने का विधान है।
  3. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के त्योहार का सभी उम्र के लोगों को बहुत ही इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, इस बार 31 अक्टूबर ( Diwali 2024 Date) को दिवाली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को कार्तिक माह में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष वनवास बिताने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मां लक्ष्मी को विशेष चीजें अर्पित की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और धन से तिजोरी भरी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को किन चीजों को अर्पित करना फलदायी साबित होता है?

दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक

इन चीजों को करें अर्पित

  • दीवाली का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें, क्योंकि यह फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।
  • यदि जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कौड़ी अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन खुशियों से भर जाएगा।
  • माना जाता है कि धन की देवी को एकाक्षी नारियल प्रिय है। ऐसे में पूजा थाली में एकाक्षी नारियल शामिल करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और जातक पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। श्रीफल को अर्पित करते समय सच्चे मन से 'ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024 Date: दीवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानिए क्या है सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

मां लक्ष्मी के मंत्र

इच्छा होगी पूरी

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

आर्थिक स्थिति के लिए मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

धन प्राप्ति मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ॐ।

ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा ।

व्यापार वृद्धि मंत्र

ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नमः

कर्ज मुक्ति मंत्र

ॐ ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ॐ

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीवाली से पहले घर ले आएं ये पौधे, खुल जाएंगे धन आगमन के मार्ग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।