यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali Vastu Tips 2024: दीवाली की सजावट में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में मां लक्ष्मी का होगा वास
साज-सजावट करना दीवाली पर्व का एक अहम हिस्सा है। इस दिन पर लोग अपने घरों को अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं। ऐसे में आप दीवाली (Diwali Vastu Tips 2024) के ...और पढ़ें

HighLights
- कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाता है दीपों का पर्व।
- हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है दिवाली उत्सव।
- दिवाली पर राशि अनुसार दान से प्राप्त कर सकते हैं लाभ।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल न केवल भारत में बल्कि अन्य कई देशों में भी दीवाली पर्व की धूम देखने को मिलती है। इस साल दीपावली आज यानी 31 अक्टूबर (Diwali 2024 Date) को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर धन की देवी लक्ष्मी जी के साथ बुद्धि के देवता गणेश भगवान की पूजा की जाती है। ऐसे में आप अपने घर में इन वास्तु नियमों का ध्यान रखकर, इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं।
इस तरह सजाएं मुख्य द्वार
दीवाली की सजावट के दौरान घर में मुख्य द्वार पर तोरण भी लगाई जाती है। यह केवल सजावट का हिस्सा नहीं है, बल्कि इससे घर में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में आप बाजार से प्लास्टिक के तोरण लाने के स्थान पर घर में इसे फूलों और आम के पत्तों से बना सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वस्तिक का चिह्न और रंगोली जरूर बनानी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता।
.jpg)
यह भी पढ़ें - Diwali 2024: दीवाली पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन
मंदिर के लिए वास्तु उपाय
दीवाली के खास मौके पर सबसे पहले घर के मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें। अब मंदिर को फूलों व आम के पत्तों से सजाएं। आप मंदिर को सजाने के लिए लाइट व लड़ियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान
दीवाली की सजावट बिना लाइट व लड़ियों के अधूरी मानी जाती है। वास्तु की दृष्टि से भी जगमग रोशनी द्वारा घर की सजावट करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस मौके पर अपने घर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था जरूर करें। वहीं मुख्य द्वार के साथ-साथ घर के किसी एक कोने में भी रंगोली जरूर बनाए, ताकि इस स्थान पर भी पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में दीए जलाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा को काफी शुभ माना गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर जरूर करें ये आसान उपाय, धन, यश और आयु में होगी वृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।