Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 17 Apr 2024 04:07 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने पर विवाह में बाधा आती है। अतः लड़कियों को कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत करने हेतु गुरुवार का व् ...और पढ़ें

    Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
    Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

    HighLights

    1. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक विवाह हेतु लग्न मुहूर्त है।
    2. गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद केले के पौधे के समक्ष बृहस्पति देव की पूजा करें।
    3. शीघ्र विवाह हेतु गुरुवार के दिन जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की चीजें भेंट करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Marriage Remedies: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक विवाह हेतु लग्न मुहूर्त है। इसके बाद शुक्र तारा के अस्त होने के चलते लग्न मुहूर्त नहीं है। हालांकि, अबूझ मुहूर्त के दौरान बिना किसी सलाह के जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। इसके लिए कुंडली मिलान अनिवार्य है। कुंडली मिलान में किसी प्रकार (नाड़ी या भकूट) के दोष लगने पर निवारण जरूर कराएं। वहीं, शादी में बाधा आने पर कुंडली विश्लेषण के पश्चात अनिवार्य और प्राथमिक उपाय अवश्य करें। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है या शादी तय होने के बाद टूट जा रही है, तो गुरुवार के दिन ये उपाय अवश्य करें। इन उपायों को करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं-

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    शीघ्र विवाह के उपाय

    1. ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने पर विवाह में बाधा आती है। अतः लड़कियों को कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत करने हेतु गुरुवार का व्रत अवश्य ही करना चाहिए। इस व्रत का प्रारंभ शुक्ल पक्ष में किया जाता है। अतः शुक्ल पक्ष के प्रथम या द्वितीय गुरुवार से व्रत प्रारंभ कर सकते हैं। इस व्रत को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
    2. अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन ब्रह्म बेला में उठें। इस समय भगवान विष्णु को ध्यान और प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें। नित्यकर्मों से निवृत्त होने के बाद स्नान-ध्यान करें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें। अब जल में हल्दी या चंदन मिलाकर केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने तक मौन व्रत धारण करें। इस उपाय को हर गुरुवार के दिन करें।
    3. अगर कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद केले के पौधे के समक्ष बृहस्पति देव की पूजा करें। पूजा समापन के बाद पीले रंग की चीजें जैसे केले, बेसन, चने की दाल, पीले रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
    4. गुरुवार के दिन जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की चीजें भेंट करें। अगर समय है, तो गुरुवार के दिन बच्चों को मुफ्त में पढ़ाएं। आप इसके लिए जरूरतमदं बच्चों के माता-पिता को धन का भी दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: धन की कमी से जूझ रहे हैं, तो कामदा एकादशी पर करें ये उपाय

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।