यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dream Astrology: नए साल के दिन इन सपनों को देखने से मिलते हैं कई संकेत, सभी समस्याएं हो सकती हैं खत्म
स्वप्न शास्त्र में सपनों का विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों को देखने से इंसान को जीवन में शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं। कुछ सपनों से जीव ...और पढ़ें

HighLights
- स्वप्न शास्त्र में सपनों का वर्णन है।
- सपनों से कई तरह के संकेत मिलते हैं।
- कुछ सपने शुभ माने जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखने वाली चीजों के द्वारा इंसान को भविष्य की जानकारी मिलती है। कुछ सपने इंसान के लिए सच साबित होते हैं, तो कुछ सपने डरा देने वाले होते हैं। वहीं, कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है। अगर आपने नए साल (Dream Interpretation 2025) के पहले दिन कुछ सपने देखे हैं, तो सपने के अनुसार के कई तरह शुभ और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल के दिन किन सपनों को देखने से इंसान को किस तरह के संकेत मिलते हैं।
सभी मनोकामनाएं हो सकती हैं पूरी
अगर आपने नए साल के दिन सपने में भगवान गणेश देखे हैं, तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, सपने में भगवान गणेश के दर्शन करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि के संकेत मिलते हैं। साथ ही इंसान की नए साल में सभी मुरादें पूरी हो सकती हैं।
(26).jpg)
यह भी पढ़ें: New Year 2025 Tulsi Upay: नए साल के पहले दिन तुलसी में बांधें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन
घर में हो सकता है भगवान गणेश का आगमन
सपने में गणपति बप्पा (sapne me bhagwan dekhna) मूषक पर सवारी करते हुए देखने से शुभ संकेत मिलते हैं। इस सपने से जीवन के संकट दूर हो सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा घर में भगवान गणेश का आगमन होने वाला है।
मिल सकती है मनचाही नौकरी
इसके अलावा नए साल के दिन आपने सपने में मां दुर्गा (sapne me maa durga ko dekhna) के दर्शन किए है, तो इस सपने से शुभ संकेत मिल सकते हैं। इस सपने का अर्थ यह है कि इंसान के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। साथ ही जल्द विवाह के योग बन सकते हैं। इसके अलावा मनचाही नौकरी मिल सकती है।
खबरें और भी
जीवन में तरक्की होने के मिलते हैं संकेत
सपने में सूर्य देव को देखना अधिक शुभ माना जाता है। इस सपने से शुभ फल की प्राप्ति के संकेत मिलते हैं। इस सपने का अर्थ है कि जीवन में तरक्की मिलने वाली है और बिजनेस में वृद्धि हो सकती है।
शत्रुओं पर मिल सकती है विजय
अगर आपने सपने में सांप को मारते हुए देखा है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने से जीवन में जल्द ही शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के संकेत और किसी बीमारी की चपेट में आने के संकेत मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Office Vastu Tips: नए साल में अपने ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें, कोई नहीं रोक पाएगा तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'