Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वप्न शास्त्र के संकेत: सपने में बाल कटवाना किस बड़ी घटना की ओर करता है इशारा? क्या हो सकता है मतलब

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:00 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बाल कटवाना जीवन में बड़े बदलाव, किसी चीज के खोने का डर या नई पहचान मिलने का संकेत देता है। यह सपना आत्म-मंथन और जीवन ...और पढ़ें

    सपने में बाल कटवाने का क्या है मतलब (Picture Credit: AI Generated)

    सपने में बाल कटवाने का क्या है मतलब (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखाई देने वाली हर चीज कोई न कोई संकेत देती है। कुछ चीजें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आपके जीवन में नए बदलाव हो सकते हैं, तो कुछ ये बताती हैं कि भविष्य में आपको मिले-जुले लाभ मिल सकते हैं।

    ऐसे ही बाल काटने का सपना अक्सर खुद में बदलाव लाने की गहरी इच्छा, पुरानी चीजों को बदलने का संकेत या फिर लोगों से जुड़ने की ओर इशारा करता है।

    इस सपने का एक मतलब यह भी हो सकता है कि आपको एक नई पहचान मिल सकती है या फिर आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं।

    ऐसा सपना यह भी दिखाता कि आपको अब जीवन में ऐसे पहलुओं पर विचार करने की जरूरत है जिसके बारे में आपने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। आइए आपको बताते हैं सपने बाल कटवाते हुए खुद को या किसी और को देखना किस घटना की ओर संकेत करता है।

    किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा

    अगर आप सपने में खुद को बाल कटवाते हुए देखते हैं तो ये किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा करता है जो आपने हाल ही में देखा है।

    ऐसा भी हो सकता है कि इस नुकसान की वजह से आपके जीवन में कई ऐसे बदलाव हो रहे हों जो आपके आत्मविश्वास को कम कर रहे हों। इस सपने से यह संकेत मिलता है कि जल्द ही आपको इससे बाहर आने में मदद मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ने लगेगा।

    dream of hair cutting

    किसी पसंदीदा चीज को खोने का डर

    बाल कटवाने के सपने आमतौर पर किसी पसंदीदा चीज के खोने से जुड़े होते हैं, चाहे वह आपकी नौकरी हो, लव लाइफ हो, दोस्त हों या परिवार के किसी सदस्य को खोने का डर।

    खबरें और भी

    इस तरह का कोई भी डर आपको ऐसे सपने दिखा सकता है। ऐसे सपने इस बात की ओर इशारा करते हैं कि जल्द ही आपको किसी बड़े बदलाव की जरूरत है और आपके जीवन में सकारात्मक रूप से बदलाव दिखाई दे सकते हैं। ऐसे सपने के माध्यम से आप अपने जीवन की नेगेटिव चीजों को हटाने की कोशिश करते हैं।

    सपने में किसी और के बाल काटते हुए देखना

    अगर आप सपने में किसी और के बाल काटते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप अपनी या उनकी जिंदगी को कंट्रोल करने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि चीजें आपके नियंत्रण से बाहर हैं, इसलिए आपको बार-बार ऐसे सपने दिखाई दे रहे हों। बाल कटवाने के सपने अक्सर यह दिखाते हैं कि आप असल जीवन में कैसा महसूस कर रहे हैं।

    खुद से तालमेल खोने का संकेत

    कई बार ऐसा सपना इसलिए भी दिखाई देता है क्योंकि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा करने में असमर्थ हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप होने मांस मस्तिष्क के साथ सही तालमेल नहीं बना पा रहे हैं। आपको किसी चीज के खोने का डर भी तालमेल खोने की ओर इशारा करता है।

    आपके बाल इस बात से गहराई से जुड़े होते हैं कि आप दुनिया के सामने खुद को कैसे दिखाते हैं और आप खुद को किस तरह से देखते हैं। बालों को काटने का सपना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप आत्म-मंथन के दौर से गुजर रहे हैं यानी आप अपनी पहचान को नए सिरे से खोज रहे हैं। अगर आपको भी ऐसा कोई भी सपना दिखाई देता है तो ये आपके जीवन के बदलावों की ओर इशारा कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझें आने वाला है आर्थिक संकट, हो सकती है धन हानि

    यह भी पढ़ें- वक्री शनि में अगर सपने में दिखें ये चीजें, तो करियर में होगी खूब तरक्की और जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।