Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वक्री शनि में अगर सपने में दिखें ये चीजें, तो करियर में होगी खूब तरक्की और जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 09:25 AM (GMT+05:30)

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 27 जुलाई से शनि मीन राशि में वक्री होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। स्वप्न शास्त्र बताता है कि इस दौरान कुछ विशेष स ...और पढ़ें

    वक्री शनि से जुड़े सपने के संकेत (AI-Generated Image)

    वक्री शनि से जुड़े सपने के संकेत (AI-Generated Image)  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव राशियों के जातकों पर पड़ता है। ग्रह के अशुभ परिणाम से बचने के लिए विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है। 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इस राशि में शनि 11 दिसंबर 2026 तक रहेंगे।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब शनि किसी राशि में उल्टी चाल चलते हैं, तो वे व्यक्ति के पुराने कर्मों का हिसाब करते हैं। यदि शनि वक्री के दौरान कुछ विशेष सपने दिखाई दें, तो इसे स्वप्न शास्त्र में शुभ और अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि शनि वक्री के दौरान किन सपनों को देखने से कौन से संकेत मिलते हैं।

    shani dev (5)

    (AI-Generated Image)  

    सपने में काला कुत्ता या कौआ देखना- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि शनि वक्री के दौरान सपने में काला कुत्ता या कौआ देखना शुभ माना जाता है। इस सपने को पूर्वजों के आशीर्वाद का संकेत माना जाता। सपने में इन चीजों को देखने से जीवन में आने वाली समस्यांए दूर होती हैं और पितरों की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही धन की प्राप्त हो सकती है।

    सरसों का तेल- धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। अगर वक्री शनि के दौरान सपने में आपने सरसों का तेल, शनि मंदिर या पीपल का पेड़ दिखाई दिया है, तो इसे शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने इन चीजों को देखने से जीवन में आने वाले संकट दूर हो सकते हैं। साथ ही शनि देव की कृपा बरसती है। साथ ही कोई बड़ा आर्थिक संकट टल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शनि देव को नहीं पसंद हैं ये 5 काम, करेंगे तो पड़ सकता है पछताना

    शनि देव के दर्शन करना- अगर आपने शनि वक्री के समय सपने में शनिदेव के दर्शन किए हैं, तो इसे स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने से करियर में तरक्की के संकेत मिलते हैं और जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    शनि देव से बात करना- अगर आप सपने में शनि देव से बात कर रहे हैं, तो इस सपने को अधिक शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से जीवन में की बदलाव देखने को मिल सकते हैं और जीवन में सकारात्मकता आने का संकेत मिलता है।

    यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए सिर पर तेल, बढ़ सकती हैं परेशानियां

    यह भी पढ़ें- किन मूलांक के लोगों पर रहती है शनिदेव की विशेष कृपा, साढ़ेसाती का असर भी हो जाता है कम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।