शनिवार के दिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए सिर पर तेल, बढ़ सकती हैं परेशानियां
शनिवार को शनि देव की आराधना की जाती है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में सिर पर तेल लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष बढ़ सकता है और जीवन में अ ...और पढ़ें

शनिवार को सिर पर तेल लगाना क्यों नहीं माना जाता है अच्छा (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है। इस दिन शनि देव की आराधना की जाती है, जिसमें तेल, तिल और कई अन्य सामग्रियां उन्हें अर्पित की जाती हैं। भगवान शनि को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। ऐसे में शनिवार को भक्त अपने कर्मों की माफी मांगने के लिए शनि देव की पूजा करते हैं।
जो लोग शनि देव की आराधना करते हैं, उनके लिए धार्मिक शास्त्रों में विशेष नियम बताए गए हैं। पद्म पुराण के उत्तरखंड के अध्याय 33 और अध्याय 34 में शनिदेव की पूजा के नियम बताए गए हैं। इन नियमों में इसका भी उल्लेख मिलता है कि शनि देव की पूजा करने वालों को शनिवार को अपने सिर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
पुराण में कुछ विशेष लोगों के लिए यह बात लिखी गई है, तो चलिए जानते हैं कि वे कौन लोग हैं, जिन्हें शनिवार के दिन बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए।
जिन पर चल रही हो शनि की साढ़ेसाती
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसे शनिवार के दिन सिर पर तेल लगाने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान व्यक्ति पहले से ही शनि के प्रभाव में रहता है। ऐसे में शनिवार को सिर में तेल लगाने से मानसिक तनाव, कार्यों में बाधाएं और आर्थिक समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं।
जिन लोगों का जन्म सप्तमी तिथि में हुआ हो
किसी जातक का जन्मसप्तमी तिथि को हुआ है और उस पर शनि की महादशा, साढ़ेसाती या फिर शनि की ढैया चल रही है, तो उसे भी शनिवार के दिन सिर पर तेल लगाने से बचना चाहिए। आपको बता दें किसप्तमी तिथि का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य और शनि की आपस में नहीं बनती है, इसलिए ऐसे जातकों को भी शनि के विपरीत कार्यों को करने से बचना चाहिए।
खबरें और भी
जो करते हों शनि दान
जो लोग शनिवार के दिन शनि दोष की शांति के लिए शनि देव को तेल, काला तिल, उड़द की दाल, लोहे की वस्तु आदि दान करते हैं, उन्हें भी उस दिन अपने सिर पर तेल लगाने से बचने की सलाह दी जाती है।मान्यता है कि शनिवार के दिन जिस चीज का दान किया जाता है, उसका खुद पर प्रयोग नहीं करना चाहिए।
अतः यदि आपके भी ऊपर बताई गई बातों में से किसी एक से भी संबंध रखते हैं, तो आपको भी शनिवार के दिन सिर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- शनि देव को नहीं पसंद हैं ये 5 काम, करेंगे तो पड़ सकता है पछताना
यह भी पढ़ें- कैसे पहचानें कि आप पर है शनि देव की विशेष कृपा? जानें 4 शुभ संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।