Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझें आने वाला है आर्थिक संकट, हो सकती है धन हानि

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:01 PM (GMT+05:30)

    स्वप्नशास्त्र के अनुसार, कुछ सपने भविष्य में आने वाले आर्थिक संकट और धन हानि का संकेत देते हैं। खुद को हारा हुआ देखना, कटे पेड़-पौधे या घर में चोरी हो ...और पढ़ें

    सपने में दिखें ये संकेत तो समझें आने वाला है आर्थिक संकट (Picture Credit: AI Generated)

    सपने में दिखें ये संकेत तो समझें आने वाला है आर्थिक संकट (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लोग सोते हुए कई बार कुछ ऐसे सपने देखते हैं जिसका सही मतलब जान पाना मुश्किल हो जाता है। सपने ऐसे होते हैं जो वर्तमान के बारे में बताते हैं, तो वहीं ऐसे सपने भी होते हैं जो भविष्य की जानकारी देते हैं।

    अगर स्वप्नशास्त्र की मानें तो किसी भी सपने का अपना अलग मतलब और संकेत होता और सपनों को कभी भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। कुछ ऐसे सपने होते हैं जो आपके आने वाले जीवन में बदलाव के संकेत भी दे सकते हैं।

    कई बार हम जो भी सपना देख रहे होते हैं उसे देखते हुए चौंककर उठ जाते हैं। वहीं ऐसी कुछ चीजें या घटनाएं भी हैं जिन्हें अगर आप सपने में देखते हैं तो आपके जीवन में जल्द ही आर्थिक संकट आ सकता है। आइए जानें ऐसे कुछ सपनों के बारे में जो धन हानि का संकेत माने जाते हैं।

    सपने में खुद को हारा हुआ देखना

    अगर आपको कभी ऐसा कोई सपना दिखाई देता है जिसमें आप खुद को हारा हुआ और परेशान देखती हैं तो आपको इस सपने से जल्द ही सचेत होने की जरूरत है।

    ऐसा सपना आपके असल जीवन के लिए धन हानि का संकेत हो सकता है। खुद की हार का सपना आपको असल जीवन में भी विचलित कर सकता है और ये दिखाता है कि आप किसी क्षेत्र में जल्द ही पीछे छूटने वाले हैं जिससे आपको धन भी गंवाना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    सपने में कटे हुए पेड़-पौधे देखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में कटे हुए पेड़ों को देखते हैं तो समझें कि असल जीवन में आपको कुछ अशुभ फल मिल सकते हैं।

    सपने में कटे हुए पेड़ या वीरान हुआ जंगल देखना आपके लिए जल्दी ही होने वाली धन हानि का संकेत देता है। ऐसे में आपको तुरंत सचेत होने की जरूरत है और फिजूल खर्ची से बचना चाहिए जिससे बिना वजह होने वाली धन हानि को रोका जा सके।

    सपने में किसी बिल्डिंग या घर का टूटना

    अगर आप कभी ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप बिल्डिंग या घर को टूटते हुए देखते हैं तो आपको सचेत होने की जरूरत है। ऐसे सपने के बाद आपको जल्द ही किसी बड़ी वजह से धन हानि हो सकती है।

    ये व्यापार में घाटा भी हो सकता है या फिर नौकरी छूटना भी, जिससे आपके धन के स्रोत भी कम हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में टूटी बिल्डिंग पर कटे पेड़ों को बिखरे हुए देखना भी धन हानि का बड़ा संकेत माना जाता है।

    सपने में दीवार गिरते हुए देखना

    स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में किसी दीवार को अचानक से ढहते हुए देखते हैं तो समझें जल्द ही आपके जीवन में आर्थिक संकट आने वाला है। दीवार का गिरना आपकी आर्थिक स्थिति के पतन को दिखाता है, इसलिए आपको ऐसे सपने से तुरंत सावधान होने की जरूरत है और किसी भी निर्णय को बहुत सोच-समझकर ही लें।

    सपने में घर में चोरी होते हुए देखना

    ऐसा सपना जिसमें आप घर में चोरी होते हुए देखती हैं असल जीवन में भी धन हानि का एक बड़ा संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपके घर में भी चोरी होने वाली है, लेकिन ये किसी न किसी वजह से धनहानि को दिखाता है।

    ऐसे कोई भी सपने आपको इसलिए दिखाई देते हैं जिससे आप भविष्य के लिए सतर्क हो जाएं और कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें।

    यह भी पढ़ें- अचानक धन हानि और डरावने सपने? कहीं आपकी कुंडली में भी तो कमजोर नहीं राहु-केतु, ऐसे करें चेक

    यह भी पढ़ें- रातोंरात बदल सकती है किस्मत, अगर सावन में सपने में दिख जाएं भगवान शिव से जुड़ी ये 5 चीजें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।