रातोंरात बदल सकती है किस्मत, अगर सावन में सपने में दिख जाएं भगवान शिव से जुड़ी ये 5 चीजें
सावन माह में भगवान शिव से जुड़ी चीजें जैसे शिवलिंग, सांप या नंदी का सपने में दिखना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने जीवन में स ...और पढ़ें

सावन में ये 5 सपने बदलेंगे किस्मत! (Picture Credit: AI Generated)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन के महीने का अधिक महत्व है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस पवित्र महीने में सपने में भगवान शिव से जुड़ी चीजों जैसे सांप, शिवलिंग या नंदी का दिखना बेहद शुभ माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के दौरान सपने में इन चीजों को देखने से किस्मत चमकने के संकेत मिलते हैं और भगवान शिव की कृपा का संकेत माना जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सपने में भगवान शिव से जुड़ी चीजों को देखने से कौन से संकेत मिलते हैं।
सपने में शिवलिंग देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में सपने में शिवलिंग को देखना शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलने के संकेत मिलते हैं। साथ ही नौकरी या व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है।
सपने में सांप देखना
इसके अलावा सावन में सपने में सांप को देखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस सपने को देखने से रुके काम पूरे होने का संकेत मिलते हैं और व्यक्ति को महादेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
खबरें और भी
सपने में नंदी को देखना
नंदी को भगवान शिव का भक्त और वाहन माना जाता है। अगर सावन के महीने में सपने में नंदी के दर्शन हो जाए, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से बिगड़े हुए काम बनने के संकेत मिलते हैं। साथ ही जीवन में आने वाले संकट दूर हो सकते हैं।
सपने में भगवान शिव के दर्शन करना
अगर आपने सावन में भगवान शिव के दर्शन सपने में किए है, तो इसे भी एक खास संकेत समझा जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
सपने में शिव मंदिर को देखना
अगर आपने सावन में सपने में शिव मंदिर को देखा है, तो यह बेहद शुभ माना संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्यायों से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
कब से कब तक रहेगा सावन?
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के महीने की शुरुआत 30 जुलाई को होगी। वहीं, इसका समापन 28 अगस्त को होगा।
यह भी पढ़ें- खत्म हुआ शिवभक्तों का इंतजार! सावन में इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, नोट करें तारीख
यह भी पढ़ें- कब से शुरू हो रहा महादेव का प्रिय महीना सावन? तुरंत नोट करें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की तारीखें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।