Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid-ul-fitr 2024 Date: कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का पर्व? जानें इसका महत्व

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 11:19 AM (GMT+05:30)

    ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही पावन पर्व है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। आपकी जानका ...और पढ़ें

    Eid-ul-fitr 2024 Date: कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का पर्व? जानें इसका महत्व
    Eid-ul-fitr 2024 Date: कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का पर्व? जानें इसका महत्व

    HighLights

    1. देश समेत विदेश में अधिक उत्साह के साथ ईद मनाई जाती है।
    2. ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है।
    3. ईद का दिन रमजान खत्म होने की निशानी भी है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Eid-ul-fitr 2024 Date: मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद खास है। इस पर्व को देश समेत विदेश में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईद-उल-फितर की डेट चांद को देखकर ही तय की जाती है। इस वर्ष रमजान महीने की शुरुआत 12 मार्च 2024 से हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार ईद किस दिन मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: रहमत और बरकतों का महीना है रमजान, ये काम करने से होगा नेकियों में इजाफा

    कब है ईद-उल-फितर 2024 (Eid-Ul-Fitr 2024 Date)

    इस्लामिक कैलेंडर के 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के अंतिम दिन का चांद दिखने के बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। ईद की सही डेट अभी तय नहीं हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि 29वां रोजा पूरा होने पर चांद का दीदार होता है, तो 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अगर 30वां रोजा पूरा होने पर चांद का दीदार होता है, तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जा सकती है। ईद की डेट चांद के दिखने पर ही निर्भर करती है।

    ईद-उल-फितर का महत्व

    मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें महीने भर रोजा रखने की ताकत दी। ईद के दिन सुबह लोग नमाज पढ़ते हैं औरइसके बाद ईद के पर्व की शुरुआत होती है। इस अवसर पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं। साथ ही उपहारों का भी आदान-प्रदान होता है। इस दिन विशेषकर मीठी सेवइयां बनती है। इसके अलावा लोग अपनी श्रद्धा अनुसार कमाई का कुछ हिस्सा दान भी करते हैं, जिससे इस पर्व की महत्वता अधिक बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: रोजा खोलने के लिए क्यों खाया जाता है खजूर? बड़ी ही खास है इसकी वजह

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

    खबरें और भी