Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Falgun Amavasya 2025 Mantra: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 27 Feb 2025 08:09 AM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2025) पर शिववास योग बन रहा है। इस दौरान देवों के देव महादेव कैलाश पर जगत की देवी मां पार्वती ...और पढ़ें

    Falgun Amavasya 2025 Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Falgun Amavasya 2025 Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में फाल्गुन अमावस्या का खास महत्व है।
    2. फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने का विधान है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा नदी समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। असुविधा या उपलब्धता न होने पर साधक अपने घरों पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान कर सकते हैं। फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट जाते हैं। साथ ही साधक पर मां गंगा की कृपा बरसती है।

    धार्मिक मत है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिवत महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ शुभायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या को पूजा के समय 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ पूर्णायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ भूतनाथ नमः और ॐ अनन्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ नंदराज नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ विषधारी नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ उमापति नमः और ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ गोरापति नमः और ॐ जंगमायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ ओंकारेश्वर नमः और ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ महाकालेश्वर नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ अमरनाथ नमः और ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, चमक उठेगा सोया भाग्य

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी