यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Falgun Month 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह? जानें क्यों खास है ये महीना
हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का अंतिम महीना फाल्गुन माह होता है। फाल्गुन का महीना देवों के देव महादेव भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। क्योंकि इस माह मे ...और पढ़ें

HighLights
- फाल्गुन का महीना महादेव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है।
- इस माह को उल्लास और आनंद का महीना माना जाता है।
- फाल्गुन महीने में कई पर्व मनाए जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Month 2024 Start and End Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का अंतिम महीना फाल्गुन माह होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष शुरू होगा। फाल्गुन का महीना देवों के देव महादेव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। क्योंकि इस माह में महाशिवरात्रि और होली समेत कई पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन माह का धार्मिक दृष्टि से अधिक महत्व है। चलिए आपको इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह और क्यों खास है ये महीना।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Holi 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी होली? जानिए हिंदू धर्म में क्यों इतना महत्वपूर्ण है ये त्योहार
इस दिन शुरू होगा फाल्गुन माह
फाल्गुन माह को उल्लास और आनंद का महीना माना जाता है। यह माह मुंडन, ग्रह प्रवेश और मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होता है। इस बार फाल्गुन महीने का प्रारंभ 25 फरवरी से हो रहा है और 25 मार्च को समापन होगा।
इस वजह से खास है फाल्गुन माह
फाल्गुन माह में आने वाले पर्व और व्रत सकारात्मक ऊर्जाओं से भरे होते हैं। इस महीने में होली का पर्व मनाया जाता है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही महाशिवरात्रि भी आती है। इस खास अवसर पर भगवान शिव की पूजा और व्रत किया जाता है। इस पर्व को देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।
मान्यता के अनुसार, इस माह में चन्द्रमा का जन्म भी हुआ था। फाल्गुन में चंद्र देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है, तो इस माह में चंद्रमा की उपासना करने से कुंडली में से चंद्र दोष को खत्म किया जा सकता है।
खबरें और भी
(1).jpg)
करें ये कार्य
-फाल्गुन माह में तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।
-फाल्गुन महीने में सामान्य पानी से स्नान करना श्रेष्ठकर होता है।
-इसके अलावा इस माह में बड़े बुर्जगों और महिलाओं का अपमान न करें।
-फाल्गुन माह में भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करने से मिलते हैं कई लाभ, बस ध्यान रखें ये बातें
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।