Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसी भूखे को भोजन कराने से मिलते हैं ये 6 फल, 7 पीढ़ियों तक का हो जाता है उद्धार

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    महाभारत के अनुसार, भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा दान है, जिससे व्यक्ति को कई महत्वपूर्ण फल प्राप्त होते हैं। इससे सात पीढ़ियों का उद्धार होता है, शिवलो ...और पढ़ें

    भूखे को भोजन कराने के होते हैं अद्भुत लाभ (Picture Credit- AI Generated)

    भूखे को भोजन कराने के होते हैं अद्भुत लाभ (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भूखे को भोजन करना पुण्‍य का काम होता है। यह बात तो हमने कई बार सुनी है, मगर क्‍या किसी को यह पता है कि ऐसा करने आपको क्‍या फल मिलते हैं। इसका जिक्र महाभारत के अनुशास्‍न पर्व और दानधार्म पर्व के अध्‍याय 63,66 और 117 में मिलता है। महाभारत के अनुसार किसी भूखे को पेट भरकर खाना खिलाने से बड़ा और कोई दान नहीं है। इसे 'महादान' बताया गया है।

    अगर आप भी किसी भूखे को भोजन कराते हैं, तो इससे आपको 6 महत्‍वपूर्ण फल प्राप्‍त होंगे। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

    पीढ़ियों का उद्धार

    किसी भूखे को भोजन कराने से आपकी सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। आपकी आने वाली पीढ़ियों को कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

    प्राप्त होता है शिवलोक

    इस बात का भी उल्‍लेख मिलता है कि, जो व्‍यक्ति भूखे को भोजन कराता है या अन्‍नदान करता है, उसे शिवलोक प्राप्‍त होता है। वहीं दूसरी तरफ जो नहीं कराता है, उसे परलोक में भी भूखा रहना पड़ता है।

    रूठी लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न

    यदि किसी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो उसे भी किसी भूखे को भोजन जरूर करना चाहिए। इससे रूठी लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न हो जाती हैं।

    कभी कम नहीं पड़ते हैं पैसे

    यदि आप किसी भूखे को भोजन कराते हैं या फिर किसी को अन्न का दान करते हैं, तब आपके पास कितनी भी पैसों की कमी होती हो, दान के लिए पैसे कभी कम नहीं पड़ते हैं। साथ ही, अन्नदान करने वाला बेशक बहुत अमीर न बन पाए, मगर जरूरत के वक्त हमेशा उसके पास धन होता है।

    बढ़ता है बल

    किसी भूखे व्यक्ति को अगर आप भोजन कराते हैं, तो उसके शरीर में ताकत आती है और इससे आपका बल भी बढ़ता है। ऐसी भी मान्यता है कि यदि किसी भूखे को भोजन दे रहे हों तो इतना देना चाहिए कि उसका पेट भर जाए। इससे घर में अन्न हमेशा भरा रहता है।

    खबरें और भी

    पूरी होती हैं सारी मनोकामनाएं

    क्योंकि अन्नदान को सबसे श्रेष्ठ दान कहा गया है। ऐसे में जो व्यक्ति यह दान करता है, उसे महादानी कहा जाता है। भगवान स्वयं ऐसे लोगों के भक्त हो जाते हैं और उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

    अतः भूखे को अन्न देना अपने जीवन को सुधार मार्ग पर लेकर आना है।

    यह भी पढ़ें- नारद पुराण के अनुसार पूजा के समय मन में आते हैं ये विचार, तो नहीं मिलता फल

    यह भी पढ़ें- पूजा घर में लोटे में जल भरकर क्यों रखना चाहिए? इन धार्मिक कारणों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।