Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को गणेश चालीसा पाठ से दूर होंगे सभी विघ्न, पढ़ें सही विधि और चमत्कारी लाभ

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:45 PM (IST)

    आपको गणेश चालीसा का पाठ करने का पूर्ण लाभ तभी मिल सकता है, जब इसका पाठ सही विधि-विधान से किया जाए। ...और पढ़ें

    बुधवार को गणेश चालीसा पाठ से दूर होंगे सभी विघ्न (Picture Credit: Freepik)

    बुधवार को गणेश चालीसा पाठ से दूर होंगे सभी विघ्न (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. बुधवार को गणेश चालीसा पाठ से दूर होते हैं संकट

    2. सही विधि से पाठ करने पर मिलती है सुख-शांति

    3. छात्रों के लिए भी लाभकारी है गणेश चालीसा का पाठ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शास्त्रों के अनुसार, बुधवार का दिन विशेष रूप से गणपति बप्पा को समर्पित है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को 'प्रथम पूज्य' और 'विघ्नहर्ता' कहा जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनकी वंदना के बिना अधूरी होती है। मान्यता है कि जो भक्त बुधवार के दिन सच्ची श्रद्धा के साथ 'श्री गणेश चालीसा' का पाठ करता है, उसके जीवन से दरिद्रता, संकट और क्लेश हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। चलिए पढ़ते हैं गणेश चालीसा पाठ की विधि और इसके चमत्कारी लाभ।

    श्री गणेश चालीसा के लाभ

    • नियमित या विशेषकर बुधवार के दिन गणेश चालीसा पढ़ने से साधक को गणेश जी की विशेष कृपा मिलती है।
    • नियमित पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
    • गणेश भगवान, विघ्नहर्ता हैं। ऐसे में गणेश चालीसा के पाठ से जीवन में चल रहे हर तरह के संकट और बिगड़े काम बनने लगते हैं।
    • बप्पा को विद्या और बुद्धि का दाता कहा जाता है, इसलिए विद्यार्थियों के लिए गणेश चालीसा का पाठ करना बेहद फलदायी माना गया है।
    • नियमित रूप से इस चालीसा का पाठ से एकाग्रता बढ़ती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी या कर्ज से परेशान हैं, तो बुधवार को चालीसा का पाठ कर बप्पा को गुड़-धनिया का भोग लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
    lord ganesha I

    गणेश चालीसा पाठ का सही तरीका

    • वैसे तो आप रोजाना गणेश चालीसा का पाठ कर सकते हैं, लेकिन बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। आप इसका पाठ सुबह या शाम की पूजा के समय कर सकते हैं।
    • पाठ के लिए सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनें। पूजा स्थान पर लाल या हरे रंग का आसन बिछाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
    • भगवान गणेश को दूर्वा (हरी घास) बहुत प्रिय है। ऐसे में पाठ शुरू करने से पहले उन्हें 21 दूर्वा की गाठें अर्पित करें।
    • गणपति बप्पा को सिंदूर का तिलक लगाएं। पाठ पूरा होने के बाद उन्हें मोदक या बेसन के लड्डू भोग के रूप में अर्पित करें।
    ganesh chalisha i
    (Picture Credit- AI Generated)

    जरूर करें ये काम

    हरा रंग भगवान गणेश का प्रिय माना गया है। ऐसे में बुधवार की पूजा में आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करना बहुत ही फयदायी माना गया है। ऐसे में आप इस दिन पर जरुरमंद लोगों को हरी मूंग दाल, हरे रंग के कपड़ों आदि का दान कर सकते हैं। इसी के साथ आप इस दिन पर गाय को हरा चारा या फिर पालक खिला सकते हैं, जो लाभकारी माना गया है।

    यह भी पढ़ें - शनि की क्रूर दृष्टि से कैसे कटा था भगवान गणेश का सिर? ब्रह्म वैवर्त पुराण का ये सच कोई नहीं बताता

    यह भी पढ़ें - भगवान गणेश और माता तुलसी का वो विवाद, जिसने बदल दी पूजा की परंपरा! आखिर क्यों एक-दूसरे को दिया था श्राप?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।