पन्ना, लैपिस या रोज क्वार्ट्ज? जानें आपके जीवन के लिए कौन सी गणेश प्रतिमा है सबसे सही
गणेश जी की रत्न जड़ित मूर्तियां आध्यात्मिक महत्व रखती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। विभिन्न रत्नों जैसे एवेंट्यूरिन, लैपिस, बाघ आंख, पन्ना ...और पढ़ें

कौन-से रत्न के गणेश जी की प्रतिमा आपके लिए बेस्ट? (AI-Generated Image)
HighLights
एवेंट्यूरिन गणेश मूर्ति लाए सौभाग्य और समृद्धि।
लैपिस गणेश प्रतिमा से मिलती है मन को शांति।
पन्ना गणेश मूर्ति विकास और नवीनीकरण का प्रतीक।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश की दिव्य उपस्थिति हमारे जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के साथ नई शुरुआत की साक्षी भी बनती है। कई लोगों को अपने घर, ऑफिस और कार में बप्पा की मूर्ति रखने का शौक होता है।
गणेश जी की पारंपरिक मूर्तियां लंबे समय से घरों का हिस्सा रही है, लेकिन रत्नों से बनी गणेश जी की मूर्तियों को भी आध्यात्मिक महत्व होता है। आइए जानते हैं गणेश जी की अलग-अलग रत्नों से बनी मूर्तियों की विशेषता के बारे में।
रत्न जड़ित गणेश जी की मूर्तियां
हिंदू धर्म में रत्नों को सदियों से उनके रहस्यमय गुणों और सौंदर्य के लिए खास महत्व दिया जाता है। भगवान गणेश की प्रतिमा को रत्न से सजाने पर उनकी प्राकृतिक ऊर्जा बढ़ती है, जो अध्यात्म का शक्तिशाली साधन माना जाता है।
रत्नों से सुसज्जित गणेश जी की प्रतिमाएं सिर्फ सौंदर्य ही नहीं बढ़ाती बल्कि आध्यात्मिक साधना को समृद्ध भी करती है।
एवेंट्यूरिन से बनी गणेश जी की प्रतिमा
सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त करने के लिए एवेंट्यूरियन से बनी गणेश जी की प्रतिमा सही मानी जाती है। रत्न शास्त्र में एवेंट्यूरिन को अवसर का पत्थर भी कहा जाता है और माना जाता है कि यह धन और समृद्धि को अपनी तरफ आकर्षित करता है। दिखने में सुंदर एवेंट्यूरिन हरे रंग का पत्थर जो सौभाग्य और समृद्धि के नए द्वार खोलता है।
खबरें और भी
ब्लू रंग का लैपिस गणेश प्रतिमा
अगर आप भी अपने जीवन में शांति और सुकून चाहते हैं, तो नीले लैपिस पत्थर से बनी गणेश जी की प्रतिमा आपके लिए बेहतर विक्लप साबित हो सकती है। नीला लैपिस पत्थर शांत करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इस पत्थर का गहरा नीला रंग समुद्र की याद दिलाता है, जो शांति और सुकून की भावना को जगाता है।
बाघ आंख से बनी गणेश प्रतिमा
जिन भी लोगों को साहस और शक्ति की जरूरत होती है, उनके लिए बाघ आंख से जड़ा गणेश जी का यह पत्थर शक्तिशाली सहयोगी है। बाघ आंख को सुरक्षात्मक पत्थर है, जो अपने सुनहरे-भूरे रंग और चमकदार धारियों के लिए जाना जाता है।
पन्ना गणेश प्रतिमा
जो भी लोग विकास और नवीनीकरण की खोज में हैं, उनके लिए पन्ना रत्न से बनी गणेश प्रतिमा एक खास विकल्प है। पन्ना एक चमकीला हरा रत्न है, जो विकास, नवीनीकरण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पन्ना से बने गणेश जी की मूर्ति घर में स्थापित करने से सकारात्मक बदलाव लाती है।
रोज क्वार्ट्ज गणेश प्रतिमा
ऐसे व्यक्ति जो प्रेम और शांति की खोज में हैं, उन्हें अपने घर में रोज क्वार्ट्ज से बनी गणेश प्रतिमा जरूर लानी चाहिए। रोज कार्ट्ज एक ऐसा सार्वभौमिक रत्न जो भावनात्मक शांति और रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका हल्का गुलाबी रंग जीवन में स्नेह और करुणा का संचार करता है।
यह भी पढ़ें- जब ईर्ष्या ने तीनों लोकों को संकट में डाला: कैसे गणेश जी के वक्रतुण्ड अवतार ने किया मत्सरासुर का अंत?
यह भी पढ़ें- शिवजी ने अमर कथा सुनाने से पहले नंदी, गणेश और पंचतत्वों को क्यों त्यागा? रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।