Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या वाकई घर में गरुड़ पुराण रखना अशुभ है? जानिए इस धारणा के पीछे का असली सच

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:16 AM (GMT+05:30)

    'गरुड़ पुराण' सनातन धर्म के मुख्य 18 पुराणों में शामिल है। माना गया है कि इसके पाठ से नर्क, स्वर्ग, पाप-पुण्य और पुनर्जन्म का ज्ञान मिलता है। ...और पढ़ें

    गरुड़ पुराण घर में रखना शुभ या अशुभ (Picture Credit- AI Generated)

    गरुड़ पुराण घर में रखना शुभ या अशुभ (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. जीवन, मृत्यु, पुनर्जन्म का ज्ञान देता है गरुड़ पुराण

    2. इसे घर में रखने के बताए गए हैं कुछ विशेष नियम

    3. पाठ के लिए आवश्यक है स्वच्छता, श्रद्धा और एकाग्रता

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु और जन्म के रहस्यों का वर्णन मिलता है। जब घर में किसी की मृत्यु हो जाती है, तब मृत्यु के बाद के 13 दिनों तक घर में गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है, जिससे मृतक की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या इसका पाठ अन्य दिनों में किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    घर में करना चाहिए पाठ या नहीं

    कई लोग मानते हैं कि गरुड़ पुराण को घर पर रखने से अनिष्ट हो सकता है। लेकिन शास्त्रों में इस बात का वर्णन किया गया है कि गरुड़ पुराण को घर में रखना और पढ़ना पूरी तरह से सुरक्षित है। यह नकारात्मक्ता को दूर करने का काम करता है, साथ ही ज्ञान को बढ़ाता है। सामान्य दिनों में भी इसका पाठ किया जा सकता है, जो जीवन को सुधरने में मदद करता है। लेकिन इसके पाठ का पूर्ण लाभ आपको तभी मिल सकता है, जब आप इससे जुड़े जरूरी नियमों का भी ध्यान रखें।

    गरुड़ पुराण घर में रखने के नियम

    • गरुड़ पुराण को हमेशा घर के किसी साफ-सुथरे स्थान पर रखना चाहिए और साफ स्थान पर ही इसका पाठ करना चाहिए।
    • स्नान के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनने के बाद ही इसका पाठ करना चाहिए।
    • सुबह या शाम के समय इसका पाठ करना उपयुक्त माना गया है।
    • इसके पाठ के लिए शुद्धता, ब्रह्मचर्य और एकाग्रता का पालन करना जरूरी है।
    • गरुड़ पुराण का पाठ करते समय आपके मन में श्रद्धा और विश्वास होना चाहिए।
    • गरुड़ पुराण को कभी भी गंदे हाथों से छूने की गलती न करें।
    garud puran at home ग
    (Picture Credit- AI Generated)

    रखें इन बातों का ध्यान

    गरुड़ पुराण में व्यक्ति के लिए कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से उसे जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।

    • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि सफलता प्राप्त का पहला नियम है प्रातःकाल उठना। कौन व्यक्ति अपने दिन के 24 घंटों का सही से उपयोग करता है, उसकी सफलता इसी पर निर्भर करती है।
    • गरुड़ पुराण में बताया गया है व्यक्ति को कभी भी ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्गंध आए, क्योंकि गंदे कपड़े पहनने वालों को लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त नहीं होती।
    • गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति को अपने प्रयास हमेशा जारी रखने चाहिए, तभी वह सफलता हासिल कर सकता है।
    • अहंकार, मनुष्य के पतन का एक महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। इसलिए आप इससे जितना दूर रहेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जब तक पिता जीवित हैं, भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।