गरुड़ पुराण: सुबह उठते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जीवन में आ सकती है भयंकर दरिद्रता
गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह उठने के बाद कुछ गलतियों से बचना चाहिए, क्योंकि ये जीवन में दरिद्रता और नकारात्मकता ला सकती हैं। सूर्योदय के बाद सोना, क्रो ...और पढ़ें
-1783067049502_m.webp)
दरिद्रता लाती हैं सुबह की ये 4 आदतें (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें मृत्यु के बाद की यात्रा के बाद का वर्णन किया गया है। इसके अलावा दैनिक दिनचर्या से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि गरुड़ पुराण के नियम का पालन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन कुछ गलतियों को करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह उठने के बाद भूलकर भी ऐसे कामों को नहीं करना चाहिए, जिससे जीवन में बाधा आती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सुबह उठने के बाद कौन से काम करने से बचना चाहिए।
-1783067247440.jpg)
(AI-Generated Image)
सुबह उठने के बाद न करें ये काम
1. सूर्योदय के बाद तक सोना- गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग सूर्योदय के बाद भी सोते रहते हैं, उनसे मां लक्ष्मी कभी भी प्रसन्न नहीं होती हैं। शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय से पहले उठना अधिक शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि देर तक सोने वालों को जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है।
2. विवाद या क्रोध करना- इसके अलावा सुबह उठने के बाद घर में किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द को बोलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं और जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। उस घर में सुख-शांति बनी रहती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण के ये 10 महादान: मरने के बाद दिलाते हैं नरक की यातनाओं से मुक्ति और मोक्ष
3. बिना स्नान किए भोजन करना- गरुड़ पुराण में स्वच्छता पर अधिक जोर दिया गया है। जो लोग सुबह उठने के बाद बिना स्नान करे भोजन करते हैं। उनके जीवन में जीवन में दरिद्रता आती है। इससे उनको प्रभु की कृपा प्राप्त नहीं होती है। इसलिए सुबह उठने के बाद स्नान करें और प्रभु की पूजा-अर्चना करने के बाद ही भोजन ग्रहण करें।
4. गंदे वस्त्र पहनना- इसके अलावा सुबह उठकर स्नान करने के बाद भूलकर भी गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गंदे कपड़े पहनने से नकारात्मकता फैलती है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गंदगी जगह पर धन की मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
गरुड़ पुराण में दैनिक दिनचर्या से जुड़े इन नियम का वर्णन गरुड़ पुराण के आचार काण्ड में है।
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण में लिखा है साफ-साफ, कभी न करें इन चीजों का दान
यह भी पढ़ें- विनाश की वजह बनते हैं इस स्वभाव के लोग, गरुड़ पुराण में बताया गया है महाखतरनाक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।