Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गरुड़ पुराण का रहस्य: मौत से कुछ क्षण पहले हर इंसान को दिखाई देते हैं ये दृश्य

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:00 PM (IST)

    गरुड़ पुराण के पन्नों में छिपे मृत्यु के वो रहस्य, जो हर इंसान को जीवन के अंतिम क्षणों में महसूस होते हैं। ...और पढ़ें

    मृत्यु से ठीक पहले की वो 4 परछाइयां। Ai Generated Image

    मृत्यु से ठीक पहले की वो 4 परछाइयां। Ai Generated Image 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मृत्यु जीवन का आखिरी सच है, जिसे चाहकर भी कोई झुठला नहीं सकता। हिन्दू धर्म के 18 पुराणों में से एक गरुड़ पुराण में मृत्यु और उसके बाद की स्थितियों के बारे में बताया गया है। अक्सर लोगों के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि मरते समय इंसान को कैसा महसूस होता होगा? गरुड़ पुराण के अनुसार, जब आत्मा शरीर छोड़ने वाली होती है, तो उसे कुछ विशेष संकेत और दृश्य दिखाई देने लगते हैं। ये अनुभव इतने रहस्यमयी होते हैं कि कोई व्यक्ति इनके बारे में सोच भी नहीं सकता। तो चलिए यहां विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

    garun puran mrityu sanket 1

    Ai Generated Image 

    मृत्यु के समय दिखने वाले दृश्य

    1. यमदूतों का आगमन

    गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु की घड़ी निकट आने पर इंसान को अपने आसपास कुछ साये नजर आने लगते हैं। जिन लोगों ने जीवन भर बुरे कर्म किए होते हैं, उन्हें यमराज के दूत दिखाई देते हैं। वे इतने भयानक और डरावने होते हैं कि व्यक्ति उन्हें देखकर भयभीत हो जाता है और चाहकर भी कुछ बोल नहीं पाता और उसकी वाणी (जुबान) मौन हो जाती है।

    2. जीवन के अच्छे-बुरे सभी कर्मों का दिखना

    मरने से ठीक पहले व्यक्ति की आंखों के सामने उसके पूरे जीवन की घटनाएं किसी फिल्म की तरह घूमने लगती हैं। उसने बचपन से लेकर अंत समय तक जो भी अच्छे या बुरे कर्म किए होते हैं, वे सब एक-एक कर सामने आते हैं। इस समय व्यक्ति को अपने किए पर पछतावा या संतोष महसूस होता है।

    3. पूर्वजों का दिखाई देना

    मृत्यु से कुछ समय पहले, व्यक्ति को अपने वे पूर्वज दिखाई देने लगते हैं, जो पहले ही संसार छोड़ चुके हैं। उसे ऐसा महसूस होता है जैसे वे उसे अपने साथ चलने का इशारा कर रहे हों या उसे लेने आए हों। यह संकेत इस बात का प्रतीक है कि आत्मा अब दूसरे लोक की यात्रा के लिए तैयार है।

    खबरें और भी

    दिव्य प्रकाश या रहस्यमयी द्वार

    गरुड़ पुराण यह भी बताता है कि सात्विक और पुण्य आत्माओं को अंत समय में एक दिव्य प्रकाश पुंज दिखाई देता है। उन्हें एक शांति का अनुभव होता है, जबकि बुरे कर्म करने वालों को गहरा अंधेरा और डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। इस दौरान शरीर की सभी इंद्रियां कमजोर पड़ जाती हैं और आत्मा शरीर के किसी एक द्वार यानी मुंह, आंख या अन्य सूक्ष्म मार्ग से बाहर निकल जाती है।

    यह भी पढ़ें- क्या आपके पास भी हैं मृतक की ये चीजें? गरुड़ पुराण के अनुसार आज ही जान लें ये जरूरी नियम

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण रहस्य: भाग्य उदय से पहले दिखते हैं ये खास सपने, जानें इनका मतलब

    अस्वीकरण: इस लेख में बताएं गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।