Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गरुड़ पुराण की वो 5 अमूल्य शिक्षाएं, जो व्यक्ति को दिलाती हैं समाज में मान-सम्मान और सफलता

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 12:25 PM (IST)

    गरुड़ पुराण में नर्क, स्वर्ग, पाप-पुण्य और पुनर्जन्म का ज्ञान मिलता है। इसके साथ ही इसमें जीवन को सफल बनाने वाली भी कई बातें बताई गई हैं। ...और पढ़ें

    गरुड़ पुराण की ये शिक्षाएं दिलाएंगी समाज में मान-सम्मान (Picture Credit- AI Generated)

    गरुड़ पुराण की ये शिक्षाएं दिलाएंगी समाज में मान-सम्मान (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. सफलता की कुंजी है ज्ञान का निरंतर अभ्यास

    2. हमेशा साफ-सफाई और ईमानदारी से कमाएं धन

    3. सफलता के लिए क्रोध नियंत्रण करना है जरूरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 'गरुड़ पुराण' सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है, जो मुख्य 18 पुराणों में से एक है। इस पुराण में जीवन, मृत्यु और जन्म के रहस्यों का विस्तार से वर्णन मिलता है। अगर आप गरुड़ पुराण में बताए गए ज्ञान को जीवन में उतारते हैं, तो आप सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    इस तरह हासिल होगी महारथ

    गरुड़ पुराण में बताया गा है कि ज्ञान प्राप्त करना और उसका अभ्यास करते रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना अभ्यास के ज्ञान नष्ट हो जाता है। वहीं अगर आप अभ्यास करते रहते हैं, तो इससे आप उस कार्य में महारत हासिल कर सकते हैं।

    तभी मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि साफ और सुगंधित कपड़े पहनने से सौभाग्य आकर्षित होता है। यानी उन लोगों पर धन की देवी की विशेष कृपा बनी रहती है। वहीं गंदे कपड़ो में रहने वालों पर लक्ष्मी जी कभी अपनी दृया दृष्टि नहीं बनाती, जिससे दरिद्रता आती है।

    जरूर रखें इन बातों का ध्यान

    गरुड़ पुराण के अनुसार, मेहनत और ईमानदारी से कमाया गया धन ही स्थायी रहता है और परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। वहीं अनैतिक या गलत तरीकों से कमाया गया पैसा न केवल जल्दी नष्ट होता है, बल्कि मानसिक अशांति और पाप का कारण भी बनता है। साथ ही गरुड़ पुराण में सुखी जीवन के लिए दान, दया, सत्य, पवित्रता और क्षमा जैसे गुणों को अपनाने की शिक्षा दी गई है।

    खबरें और भी

    Garuda Purana ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    जरूर अपनाएं ये गुण

    • सफल होने के लिए क्रोध को नियंत्रित करना और अपने मन को शांत रखना सबसे जरूरी है।
    • दूसरों के प्रति हमेशा अपनी वाणी में मधुरता रखें और सच बोलें।
    • ज्ञान प्राप्ति के लिए नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का पाठ करना चाहिए।
    • जीवन की कठिनाइयों में कभी भी हताश न हों और मेहनत जारी रखें

    इन गलत आदतों से बचें -

    गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतें भी बताई गई हैं, जो आपकी सफलता की राह में बाधा बनती हैं -

    • सूर्योदय के बाद देर तक सोने से बचें।
    • मेहनत से दूर भागने वालों को कभी सफलता नहीं मिलती।
    • अपने पैसों पर कभी भी घंमड न करें।
    • गंदे कपड़े न पहने, क्योंकि यह दरिद्रता का आकर्षित करते हैं।
    • दूसरों की निंदा करने से बचें।

    यह भी पढ़ें - अगर बीवी के साथ आप भी करते हैं ऐसा व्यवहार, तो गरुण पुराण की ये सीख बदल देगी आपका जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।