बाल कटवाते समय जरूर करें यह 1 काम, मजबूत होगा शनि का प्रभाव
शरीर के बाल शनि देव से संबंधित हैं और गलत समय पर बाल कटवाने से शनि कमजोर हो सकता है। शनि के प्रभाव को मजबूत करने के लिए बाल कटवाने से पहले बालों में क ...और पढ़ें
-1783414878378_m.webp)
बाल कटवाते समय किन बातों का रखें ध्यान? (Picture Credit- Freepik)
HighLights
बाल शनि देव से सीधे संबंधित होते हैं
बाल कटवाने से पहले बालों में कच्चा दूध लगाएं
शनिवार, एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या को बाल न कटवाएं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरीर का हर अंग ग्रहों से जुड़ा होता है। इसका सीधा संबंध हमारे जीवन पर पड़ता है। हमारे शरीर के बाल और नाखून का सीधा संबंध शनि देव से माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहते हैं। अक्सर गलत समय पर बाल कटवाने का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे शनि भी कमजोर हो सकता है। ऐसे में आप एक काम करके शनि के प्रभाव को मजबूत कर सकते हैं।
बाल का शनि से कैसे होता है संबंध?
हमारे बालों का सीधा कारक शनि होता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे शनि की बाधा बढ़ जाती है। शनिदेव को संयम सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में अपने बालों का त्याग करना अच्छा नहीं माना जाता है। इसके लिए आप सही समय का चयन करके इस प्रक्रिया को कर सकते हैं, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न न हो।
बाल कटवाने से पहले जरूर करें ये एक काम
जब भी आप बालों को कटवाने जाएं, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा का कच्चा दूध अपने बालों में लगा लें। इसके बाद आप बालों को कटवाएं। कच्चा दूध मस्तिष्क को शांत रखता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है। यह आपको अक्सर बाल कटवाने से पहले करना चाहिए, ताकि शनिदेव आपसे नाराज न हों और आप बाल भी अच्छे से कटवा सकें।

बाल कटवाने से पहले इन बातों को भी जानें
- शनिवार के दिन आपको बालों को नहीं कटवाना चाहिए। इससे आयु में कमी होती है।
- एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या के दिन बालों को न कटवाएं। यह आपके ध्यान को भटकाती है।
- बालों को कटवाने जाने से पहले आप ऊपर बताए गए उपाय को जरूर करें।
शनि का प्रभाव बेहतर रखना है, तो आपको इस एक चीज को जरूर करना चाहिए। इससे शनि भी मजबूत रहता है और जीवन में कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- शनि देव को नहीं पसंद हैं ये 5 काम, करेंगे तो पड़ सकता है पछताना
यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए सिर पर तेल, बढ़ सकती हैं परेशानियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Image credit- AI/ Freepik