Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सालों पुराना कर्ज भी होगा खत्म! हनुमान जयंती की रात करें ये गुप्त उपाय, चमक जाएगी किस्मत

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 06:45 PM (IST)

    हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2026) संकटों से मुक्ति और आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। ...और पढ़ें

    Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के उपाय। (Ai Generated Image)

    Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के उपाय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का दिन संकटों से मुक्ति पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। बजरंगबली को 'संकटमोचन' कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के जीवन से सभी तरह की बाधा, भय और दरिद्रता को हर लेते हैं। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या भारी कर्ज से दबे हैं, तो हनुमान जयंती की रात कुछ गुप्त उपाय करें, जो बेहद असरदार हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

    हनुमान जयंती के गुप्त उपाय

    Hanuman Jayanti 2026 upay 1

    Ai Generated Image

    पीपल के 11 पत्तों का अचूक टोटका

    हनुमान जयंती की रात को पीपल के 11 साफ पत्ते लें। इन पत्तों पर कुमकुम या अष्टगंध से 'श्री राम' लिखें। अब इन पत्तों की एक माला बनाएं और चुपचाप हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें पहना दें। इस उपाय को करने से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और कर्ज समाप्त होगा।

    ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ

    आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इस रात 'ऋणमोचक मंगल स्तोत्र' का पाठ करना रामबाण उपाय माना गया है। अगर हो पाए, तो हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर इसका 11 बार पाठ करें। यह पाठ मंगल दोष को शांत करता है और व्यक्ति को कर्ज से बाहर निकालता है।

    सिंदूर और चोला चढ़ाना

    हनुमान जी को सिंदूर बेहद प्रिय है। कर्ज से परेशान व्यक्ति को इस रात हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाना चाहिए। चोला चढ़ाते समय अपनी समस्या मन ही मन बजरंगबली के सामने बोलें। ऐसी मान्यता है कि इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।

    खबरें और भी

    नारियल का गुप्त उपाय

    एक जटा वाला नारियल लें और उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। इस नारियल को अपने सिर से सात बार वारकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद 'ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • पूजा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
    • उपाय करते समय किसी से इसकी चर्चा न करें।
    • हनुमान जयंती के दिन तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहें।

    यह भी पढ़ें- Bajrang Baan Benefits: मंगलवार को बजरंग बाण के पाठ से मिलेगी हर डर से मुक्ति, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया
    यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।