विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान जी के 6 चमत्कारी मंत्र, जो जीवन के हर कष्ट, रोग और डर को कर देंगे दूर

Updated: Fri, 21 Aug 2026 09:13 AM (GMT+05:30)

संकटमोचन हनुमान जी की कृपा पाने और जीवन से दुख, बीमारी, नौकरी की बाधा और अनजाने भय को दूर करने के लिए इन 6 प्रभावशाली मंत्रों का जप जरूर करें।

संकटमोचन हनुमान जी के मंत्र (AI-Generated Image)

संकटमोचन हनुमान जी के मंत्र (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। हिंदू धर्म में हनुमान जी को 'संकटमोचन' कहा जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करता है, उसके जीवन से बड़े से बड़े संकट पल भर में छूमंतर हो जाते हैं।

अगर आप भी जीवन में तनाव, बीमारी, करियर की परेशानी या किसी अनजाने डर से परेशान हैं, तो हनुमान जी के ये खास मंत्र आपकी पूरी जिंदगी बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इन 6 चमत्कारी मंत्रों और उनसे मिलने वाले अद्भुत फायदों के बारे में।

1. डर और नकारात्मकता दूर करने का मंत्र

मंत्र: ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय।

अगर आपको रात में डर लगता है, बुरे सपने आते हैं या मन में हमेशा घबराहट बनी रहती है, तो मंगलवार के दिन इस मंत्र का जप करें। यह मंत्र बुरी नजर और हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा से एक कवच की तरह हमारी रक्षा करता है।

2. जोश और सकारात्मक ऊर्जा जगाने वाला मंत्र

मंत्र: नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहा।

जब भी आपको लगे कि शरीर में ऊर्जा की कमी है या निराशा आप पर हावी हो रही है, तो इस मंत्र का कम से कम 21 बार जप करें। इससे तुरंत आपके भीतर एक नया जोश और गजब की सकारात्मकता महसूस होने लगेगी।

3. शत्रुओं से बचाव और आत्मविश्वास के लिए

मंत्र: ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

कई बार बिना बात के ही लोग आपके दुश्मन बन जाते हैं। ऐसे में मंगलवार या शनिवार को इस मंत्र का जप करना चाहिए। यह न सिर्फ आपके अंदर आत्मविश्वास भरता है, बल्कि बिना मतलब परेशान करने वाले विरोधियों को भी शांत करने में आपकी मदद करता है है।

4. नौकरी और तरक्की में आ रही बाधाओं के लिए

मंत्र: मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।

अगर खूब मेहनत के बाद भी आपको करियर में वह मुकाम नहीं मिल रहा जिसके आप हकदार हैं, तो मंगलवार को 108 बार इस मंत्र का जप करें। इससे नौकरी और व्यापार से जुड़ी सारी रुकावटें दूर होने लगती हैं।

5. हर मनोकामना पूरी करने वाली सिद्ध चौपाई

मंत्र: मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।

यह रामचरितमानस की बहुत ही मीठी और प्रसिद्ध चौपाई है। अगर आप रोजाना इसका पाठ करते हैं, तो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के कष्ट मिट जाते हैं।

6. रोगों से मुक्ति और सफलता का अचूक मंत्र

मंत्र: ऊं हं हनुमते नम:

यह मंत्र दिखने में जितना छोटा है, इसका असर उतना ही बड़ा है। रोज सुबह स्नान के बाद इस मंत्र का जप करने से पुरानी बीमारियां दूर होने लगती।

यह भी पढ़ें- हनुमान जी के कितने भाई थे? रामचरितमानस में नहीं मिलता वर्णन, पढ़ें पुराणों में लिखे इस रहस्य के बारे में

यह भी पढ़ें- एक श्राप के कारण वानरी बनी थीं माता अंजना, बेहद दिलचस्प है हनुमान जी के जन्म का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।