Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hartalika Teej 2024: अगर गर्भवती महिलाएं रखना चाहती हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन नियमों का जरूर करें पालन

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 11:20 AM (IST)

    हरतालिका तीज का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग शिव-पार्वती की पूज ...और पढ़ें

    गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें हरतालिका तीज का व्रत
    गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें हरतालिका तीज का व्रत

    HighLights

    1. हरतालिका तीज का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है।
    2. यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
    3. इस दिन लोग शिव-पार्वती की पूजा करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का पावन त्योहार आने ही वाला है। यह मुख्य रूप से भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह 06 सितम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा सच्चे भाव के साथ करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है,

    तो आइए इस दिन (Hartalika Teej 2024) से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं, जिनका पालन गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए।

    गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें हरतालिका तीज का व्रत

    • गर्भवती महिलाएं अगर हरतालिका तीज व्रत का पालन करना चाहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
    • गर्भवती महिलाएं निर्जला व्रत का पालन न करें।
    • पहले तीन महीनों तक व्रत न करें।
    • व्रत के दौरान आराम करते रहें।
    • गर्भवती महिलाएं झूला न झूलें।
    • फल, जूस आदि का खूब सेवन करें।

    यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2024: इस विधि से करें अजा एकादशी की पूजा, नोट करें पारण समय, भोग और प्रिय पुष्प से लेकर सबकुछ

    हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Auspicious Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितम्बर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 06 सितम्बर, 2024 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार, 06 सितम्बर को किया जाएगा।

    शिव-पार्वती मंत्र

    • ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ
    • नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
    • ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय

    हरतालिका तीज पर बन रहे हैं ये शुभ योग (Hartalika Teej Ke Shubh Yog)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरतालिका तीज पर दुर्लभ ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। यह योग रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग का निर्माण होगा। दोनों ही योग बेहद कल्याणकारी माने जाते हैं। इसके अलावा, रवि योग का भी संयोग हरतालिका तीज पर बन रहा है। इन योग में देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2024: भाद्रपद माह में कब मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी? श्रीहरि की पूजा से सभी मुरादें होंगी पूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।