Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर दुर्लभ ब्रह्म योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, प्राप्त होगा अक्षय फल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 26 Aug 2024 08:52 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा करने से व्रती के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। ...और पढ़ें

    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का धार्मिक महत्व
    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. हर वर्ष भाद्रपद माह में हरतालिका तीज पर्व मनाया जाता है।
    2. इस दिन भगवान शिव संग जगत की देवी मां पार्वती की जाती है।
    3. शिव-शक्ति की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इसके अगले दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। आसान शब्दों में कहें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। वहीं, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। हरतालिका तीज शिव-शक्ति को समर्पित है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य हेतु व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो हरतालिका तीज पर दुर्लभ ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में शिव-शक्ति की पूजा करने से साधक को दोगुना फल प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें - रिश्ते में कड़वाहट होगी दूर, वैवाहिक जीवन होगा सुखी, हरियाली तीज पर करें वस्त्र, दीपदान

    हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Auspicious Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 05 सितम्बर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस शुभ तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 21 मिनट पर होगा। अतः 06 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। वहीं, 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।

    हरतालिका तीज शुभ योग (Hartalika Teej Shubh Yog)

    ज्योतिषियों की मानें तो हरतालिका तीज पर दुर्लभ ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग रात 10 बजकर 15 मिनट तक है। इसके बाद ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। दोनों ही योग बेहद शुभ होते हैं। इसके अलावा, रवि योग का भी संयोग हरतालिका तीज पर बन रहा है। इन योग में देवों के देव महादेव एवं मां पार्वती की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

    पंचांग

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट पर

    चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर

    चंद्रास्त- शाम 08 बजकर 16 मिनट पर

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक

    यह भी पढ़ें - Hariyali Teej पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें उपाय, रिश्ते में आएगी मजबूती

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी