Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपका भी पानी की तरह बह रहा है पैसा? हवन की राख का ये उपाय धन से भर देगा तिजोरी

    Updated: Sun, 17 May 2026 11:07 AM (IST)

    सनातन धर्म में हवन की राख को पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, आर्थिक तंगी ...और पढ़ें

    हवन की राख से आर्थिक तंगी होगी दूर (AI Generated Image)

    हवन की राख से आर्थिक तंगी होगी दूर (AI Generated Image)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुभ और मांगलिक काम में हवन करने का विधान है। इससे सभी कामों में सफलता मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हवन की राख को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हवन की राख को सकारात्मक ऊर्जा का भंडार माना जाता है।
    इस राख को तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों हवन की राख को तिजोरी में रखना उत्तम माना जाता है। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसकी खास वजह और इससे जुड़े उपाय के बारे में।

    hawan ki rakh

     (AI Generated Image)  

    हवन की राख तिजोरी में रखने का मुख्य कारण

    हवन में देते समय वैदिक मंत्रों का जप किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंत्रों के जप और आहुति की ऊर्जा राख में समाहित होती है। इसलिए इसे तिजोरी में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए हवन की राख को तिजोरी में रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं और तिजोरी में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    मां लक्ष्मी की कृपा और बरकत- धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिजोरी में पवित्र चीजों को रखने से धन की देवी मां आकर्षित होती हैं। इसलिए हवन की राख को लाल कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में बरकत आती है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर रोक लगती है।

    आर्थिक तंगी की समस्या होगी दूर- अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में तिजोरी में हवन की राख को लाल कपड़े में बांधकर रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जमा-पूंजी पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती और आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या टूटे हुए बर्तन घर में रखना अशुभ होता है? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके प्रभाव

    क्या है राख रखने का सही तरीका?

    हवन की राख को घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए लाभकारी माना जाता है। राख को ठंडी होने के बाद उसे छानकर साफ लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे तिजोरी या गल्ले में रखें। इसके साथ एक चांदी का सिक्का या पीली कौड़ी भी रखना भी शुभ माना जाता है। इस तरह से तिजोरी में हवन की राख को रखने से शुभ परिणाम मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मनी मैग्नेट' की तरह काम करता है गोमती चक्र, यह सुरक्षा कवच हर संकट को रखेगा कोसों दूर

    यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे है टॉयलेट और मंदिर? रुक सकती है तरक्की!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।