विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हथेली पर बनने वाला 'V' का निशान दिलाता है अपार सफलता, जीवन में मिलती हैं ये बड़ी उपलब्धियां

Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:06 PM (IST)

हथेली में बनने वाला 'V' का निशान अपार सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। जानिए आपकी हथेली पर बने इस ...और पढ़ें

इस निशान को विष्णु रेखा कहा जाता है । (Picture Credit- AI Generated)

इस निशान को विष्णु रेखा कहा जाता है । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. V निशान हथेली में बहुत शुभ, इसे विष्णु रेखा कहते हैं।

  2. 35 की उम्र के बाद भाग्य खुलता, जीवन में मिलती सफलता।

  3. संतुलित जीवन, दृढ़ निश्चय, धन की कमी नहीं होती कभी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपने हाथों की हथेलियों को क्या आपने कभी ध्यान से देखा है? यदि नहीं देखा, तो एक बार जरूर देखें कि कहीं उनमें V का आकार तो नहीं बन रहा? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में V का निशान बनना बहुत शुभ होता है। इसे हस्तरेखा शास्त्र में विष्णु रेखा कहा जाता है। हालांकि, अलग-अलग जातकों की हथेली में यह निशान अलग-अलग प्रकार का हो सकता है, जिसका अर्थ भी भिन्न-भिन्न होता है। लेकिन यदि किसी के हाथ में V निशान बिल्कुल स्पष्ट बन रहा है, तो उसके जीवन की क्या उपलब्धियां होती हैं, चलिए जानते हैं।

तर्जनी उंगली के नीचे होता है V का निशान

आपको अपनी हथेली में यह निशान तर्जनी उंगली के नीचे या फिर तर्जनी और मध्‍यमा उंगली के नीचे नजर आएगा। यदि यह निशान बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है और कोई भी रेखा इसे काट नहीं रही है, तो यह बहुत शुभ होता है।

35 की उम्र के बाद खुलता है भाग्‍य

यह निशान संकेत देता है कि आपने जीवन में किसी लक्ष्‍य को पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है या आपको करना पड़ेगा, मगर 35 की उम्र के बाद आपको वो लक्ष्‍य प्राप्‍त होगा, जीवन में आप तरक्‍की कर पाएंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी।

संतुलित होता है जीवन

ऐसे लोगों का जीवन बहुत संतुलित और अनुशासित होता है। इन्‍हें दिखावे से कोई लगाव नहीं होता है। मेहनत से यह जो भी कमाते है, उसे ऐसी जगह खर्च करते हैं, जिसकी जीवन में वाकई आवश्‍यकता हो। ऐसे लोगों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्‍छे से संतुलन बैठाना भी आता है।

नहीं मानते जल्‍दी हार

ऐसे लोगों के अंदर कभी हार न मानने वाला गुण होता है। इन्‍हें मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी सकारात्‍मक दृष्टिकोण बनाए रखने में दिक्‍कत नहीं होती है। यही कारण है कि देर से ही सही, मगर जीवन में इन्‍हें अपार सफलता मिलती है।

धन की नहीं होती कमी

जिन जातकों की हथेली में इस तरह की रेखा पाई जाती है, उनके ऊपर भगवान श्री हरि विष्णु की अपार कृपा होती है। ऐसे लोग बहुत अमीर तो नहीं होते हैं, मगर जरूरत पड़ने पर इन्हें धन की कमी भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: राहु पर्वत पर खुजली होना किस बात का संकेत माना जाता है?

यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शनि पर्वत पर गोले का निशान, लंबे समय तक टिकती है इनके पास लक्ष्मी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।