नाभि के आस-पास काला बर्थ मार्क होने का क्या है रहस्य? सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए हैं इसके शुभ और खास संकेत
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाभि के पास काला बर्थ मार्क या तिल होना बेहद भाग्यशाली माना जाता है। यह निशान ...और पढ़ें

नाभि के नीचे बर्थमार्क होना बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में नाभि को बहुत महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है। इस स्थान को न केवल मनुष्य के वर्तमान जीवन बल्कि पिछले जन्मों से भी जोड़कर देखा जाता है। नाभि से ही मनुष्य की संरचना की शुरुआत होती है और यही मनुष्य की ऊर्जा का केंद्र भी मानी जाती है। ऐसे में अगर नाभि के आस-पास कोई बर्थ मार्क है, तो उसका गहरा असर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र इस बारे में क्या कहता है।
नाभि के ऊपर बर्थ मार्क होने का अर्थ
यदि किसी के नाभि के ऊपर की ओर बर्थ मार्क है, तो इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति स्वभाव को बहुत ही मिलनसार है। ऐसे लोगों के जीवन में धन और ऐश्वर्य की कमी कभी नहीं होती है, मगर इन्हें बहुत कम ऐसे रिश्ते मिलते हैं, जो इन्हें समय दे पाएं। इसलिए ये लोग लाइफ में बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस करते हैं।
नाभि से सटा हुआ बर्थमार्क होने का अर्थ
बर्थमार्क आपके चंचल व्यक्तित्व को दर्शाता है। इन लोगों का भाग्य बहुत अधिक प्रबल होता है। ऐसे लोगों को जीवन में किसी भी चीज को पाने के लिए बेशक संघर्ष करना पड़ता हो, मगर अपने मजबूत भाग्य के कारण इन्हें वो चीज मिल जाती है, जिसके लिए इन्होंने मेहनत की होती है। इन्हें अपने माता-पिता का साथ हमेशा मिलता है। यहां तक कि पैसों के लिए इन्हें संघर्ष कभी नहीं करना पड़ता है, क्योंकि इनके पास पैतृक संपत्ति होती है।
नाभि के नीचे बर्थ मार्क होने का अर्थ
नाभि के नीचे बर्थमार्क होना बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। समुद्रशास्त्र में ऐसे बर्थमार्क को बीते जन्मों के कर्मों का फल बताया जाता है। यदि अच्छे कर्म किए होंगे तो फल अच्छा प्राप्त होगा, वहीं खराब कर्म होंगे, तो जीवनभर संघर्ष करना होगा। हालांकि, ऐसे लोगों को करियर में बहुत अधिक सफलता मिलती है।
नाभि के पास बहुत हल्का-सा बर्थमार्क बर्थ मार्क होने का अर्थ
इस तरह का बर्थमार्क जिन लोगों को होता है, वे बहुत ज्यादा लकी होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बीतता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है। ऐसे लोगों में संयम और संतुलन कूट-कूटकर भरा होता है, जिससे लोग भी इनकी ओर आकर्षित होते हैं।
यह भी पढ़ें- आपके पैर के अंगूठे की बनावट खोलेगी लव लाइफ के गहरे राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
यह भी पढ़ें- नुकीले कैनाइन दांत वाले लोग कैसे होते हैं; सामुद्रिक शास्त्र में इनका स्वभाव कैसा बताया गया है?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
