आपके पैर के अंगूठे की बनावट खोलेगी लव लाइफ के गहरे राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर के अंगूठे की बनावट व्यक्ति की लव लाइफ और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई गहरे ...और पढ़ें

पैर का अंगूठा बताएगा पार्टनर का सच (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट, तिल और शरीर के निशानों के आधार पर उसके भविष्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर की बनावट और तिल से इस बात का पता लगाया जाता है कि उस व्यक्ति का करियर और जीवनसाथी कैसा रहेगा।
साथ ही उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में बताया गया है कि व्यक्ति के पैर की बनावट से जीवन के कई गहरे राज के बारे में पता चलता है। क्या आपको पता है कि आपके पैर का अंगूठा आपकी लव लाइफ के बारे में कई खास बातों को बता सकता है।
जी हां, शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के पैर के अंगूठे की बनावट से उसके वैवाहिक जीवन की खास बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि आपके पैर का अंगूठा आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनर के बारे में क्या संकेत देता है।
मोटा अंगूठा- सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के पैर अंगूठा मोटा है, तो वे लोग खुश दिल के होते हैं। ये लोग अपनी बातों के प्रभाव से पार्टनर को बेहद खुश रखते हैं। साथ ही जीवन में सदैव पार्टनर का साथ देते हैं। कभी भी ये लोग अपने पार्टनर को किसी परेशानी में अकेला नहीं छोड़ते हैं। पार्टनर का विशेष ध्यान रखते हैं।
गोल अंगूठा- जिन लोगों के पैर का अंगूठा गोल होता है, तो उनको जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ये लोग स्वभाव से बेहद प्यार करने वाले होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर का गोल अंगूठे वाले लोग लाइफ में पार्टनर की अधिक देखभाल करते हैं। इन लोगों को समझदार पार्टनर का साथ मिलता है। पार्टनर हर समय साथ देने के तैयार रहता है। इसलिए पैर का गोल अंगूठे वाले लोग अधिक भाग्यशाली माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: पैरों के ये गुप्त निशान बनाते हैं धनवान, तुरंत चेक करें अपने पैर
लंबा अंगूठा- इसके अलावा जिन लोगों के पैर का अंगूठा लंबा होता है, तो वे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोग हर फैसले में पार्टनर का साथ देते हैं। साथ ही परिवार को एक साथ लेकर चलना पसंद करते हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता देखने को मिलती है।
उंगलियों के बीच गैप- जिन लोगों को पैर की उंगलियों के बीच गैप अधिक होता है, तो ये लोग जीवन में अलग-थलग महसूस करते हैं। इन लोगों को लाइफ में अकेला रहना अधिक पसंद होता है। ये लोग ज्यादा किसी से घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं। दोस्तों से दूरी बनाकर रखते हैं।
यह भी पढ़ें- तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत
यह भी पढ़ें- समुद्र शास्त्र: आंखों की बनावट से जानें कौन होता है तेज, चतुर और किस पर करें सोच-समझकर भरोसा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
