Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! अपनों से भी छुपाकर रखें ये 5 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी!

    Updated: Sat, 16 May 2026 02:00 PM (IST)

    धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष वस्तुओं को दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और जीवन में नकारात्मक प्रभा ...और पढ़ें

    घर की ये चीजें भूलकर भी शेयर नहीं करें (AI-Generated Image)

    घर की ये चीजें भूलकर भी शेयर नहीं करें (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपनी चीजों को दूसरों के साथ शेयर करना अच्छी बात है, ऐसा करने से रिश्ता मजबूत होने के साथ प्यार बरकरार रहता है। लेकिन हमारे धार्मिक शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है कि, कुछ खास चीजों को भूलकर भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

    अक्सर जाने-अनजाने लोग अपनी ये खास चीजें दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं, जिसके बाद इसका प्रभाव हमारे जीवन पर दिखाई देता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी 5 वस्तुएं हैं, जिन्हें अपनों के साथ भी शेयर करने से बचना चाहिए?

    चकला, बेलना और तवा

    हिंदू शास्त्रों में घर का रसोईघर अन्नपूर्णा माता का स्थान माना जाता है। ऐसे में किसी को भी अपने घर में इस्तेमाल होने वाला चकला, बेलना और तवा नहीं देना चाहिए।

    दरअसल माना जाता है कि, इन वस्तुओं को बरकत से जोड़ा जाता है और इसे दूसरों को देने से आपकी बरकत उन्हें मिल जाती है।

    5 चीजें किसी के साथ भी शेयर न करें

    (AI-Generated Image)

    झाड़ू

    घर में इस्तेमाल होने वाला झाड़ू मां लक्ष्मी से जुड़ी वस्तु है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। घर में प्रयोग होने वाले झाड़ू को किसी को ओर को देने से धन की हानि होने के साथ आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

    सिंदूर और मंगलसूत्र

    विवाहित स्त्रियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, कभी भी अन्य स्त्रियों के साथ अपना सिंदूर और मंगलसूत्र शेयर न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें सुहाग और पवित्रता की निशानी मानी जाती है।

    इन चीजों को साझा करने से वैवाहिक जीवन में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है, जो दांपत्य जीवन में बाधा उत्पन्न करने का काम करती है।

    शाम होने के बाद दूध-दही

    सूर्यास्त होने के बाद कभी भी दूध, दही या सफेद रंग की वस्तुओं को देने से बचना चाहिए। दरअसल ये चीजें चंद्रमा और मां लक्ष्मी से जुड़ी होती हैं और इन्हें शाम होने के बाद किसी को देने से मन और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    कपड़े 

    आजकल दोस्तों या रिश्तेदारों में एक-दूसरे के कपड़ों को पहनना आम हो चुका है, लेकिन शास्त्रों में इसे गलत माना जाता है।

    कहा जाता है कि, कपड़ों के साथ व्यक्ति की ऊर्जा भी जुड़ी होती है, जिस वजह से किसी और के कपड़े पहनने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव हावी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- बिस्तर पर खाना: बर्बादी को खुली दावत! जानें वास्तु के कड़े नियम

    यह भी पढ़ें- ऑफिस में तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये वास्तु पहनावे के नियम!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।