Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025: होली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, होगा मंगल ही मंगल

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 02:55 PM (IST)

    होली का त्यौहार हर साल भव्यता के साथ भारत में मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इस पर्व को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यत ...और पढ़ें

    Holi 2025: होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य।
    Holi 2025: होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य।

    HighLights

    1. होली का पर्व रंगों और उत्साह से भरा होता है।
    2. होली का दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है।
    3. होली दिवाली के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली आने ही वाला है। दिवाली के बाद हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली को माना जाता है। यह पर्व हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर लोग अपने प्रियजनों के साथ रंगों और गुलाल से होली खेलते हैं और तरह -तरह के पकवान खाते हैं। वहीं, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से इसका महत्व और भी बढ़ गया है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस मौके (Holi 2025) पर किन राशियों को लाभ होने वाला है।

    होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य (Luck Of These 3 Zodiac Signs Will Shine On Holi)

    वृषभ राशि - यह दिन वृष राशि के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है। इन्हें करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। ऐसे में इस दिन भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं।

    मिथुन राशि - सूर्य का मीन राशि में गोचर मिथुन राशि के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधित मुश्किलें दूर होंगी।

    धनु राशि - धनु राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे, जिसका इन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा। साथ ही जीवन में खुशियां आएंगी।

    कब है होली? ( Kab Hai Holi?)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2025: फुलेरा दूज आज, नोट करें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।