Holika Dahan 2026: सिर्फ एक चुटकी राख और गायब होगी नजर, होलिका दहन की रात करें ये उपाय
होलिका दहन (Holika Dahan 2026) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन कुछ आसान उपाय करने से जीवन के सभी दूर होते हैं। आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के उपाय। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। Holika Dahan 2026: हिंदू धर्म में होलिका दहन की रात को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जिस तरह होलिका की अग्नि में हिरण्यकश्यप का घमंड और बुराई जल गई थी, उसी तरह इस अग्नि में हम भी जीवन की सारी नकारात्मकता और नजर दोष को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप होलिका दहन के अवसर पर अपने बच्चे या परिवार के किसी सदस्य की बुरी नजर उतारना चाहते हैं, तो राख के कुछ उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
होलिका दहन पर करें नजर उतारने के उपाय (Holika Dahan 2026 Remedies)

Ai Generated Image
राख का तिलक
अगर आपका बच्चा बिना किसी वजह के चिड़चिड़ा हो रहा है या बार-बार बीमार पड़ रहा है, तो होलिका दहन के अगले दिन सुबह वहां की ठंडी राख लेकर आएं। इस राख में थोड़ा सा घी या गंगाजल मिलाकर बच्चे के माथे, गले और छाती पर तिलक लगाएं। ऐसी मान्यता है कि यह राख सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और बुरी नजर के प्रभाव को खत्म कर देती है।
सात बार उतारें
होलिका दहन की रात एक छोटे कपड़े में थोड़ी सी पीली सरसों, नमक और सूखी लाल मिर्च बांधकर बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार वार लें। वारने के बाद इस पोटली को जलती हुई होलिका की अग्नि में डाल दें। जैसे-जैसे वह सामग्री जलेगी, बच्चे पर लगी नजर और नकारात्मकता भी उसी आग में जल जाएगी।
राख का छिड़काव
कहा जाता है कि नजर घर को भी लगती है। 2026 की होलिका दहन की रात थोड़ी राख घर लाएं और उसे घर के चारों कोनों में छिड़कें। खासकर मुख्य द्वार पर इस राख से स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और नजर दोष का प्रभाव कम होता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- होलिका दहन में प्लास्टिक-टायर जलाने से बचें: प्रदूषण बोर्ड की अपील, स्वास्थ्य पर खतरा
यह भी पढ़ें- Holi 2026: 3 या 4 मार्च? भद्रा और चंद्रग्रहण के कारण बदली होली की तारीखें, 2 मार्च को होगा होलिका दहन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।