विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपने में पानी देखना शुभ है या अशुभ? जानिए नदी, बारिश और समुद्र से जुड़े सपनों का सटीक मतलब

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:16 AM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पानी देखना भविष्य के कई संकेत देता है, जो शुभ और अशुभ दोनों हो ...और पढ़ें

इन सपनों को देखने से चमकती है किस्मत (AI-Generated Image)

इन सपनों को देखने से चमकती है किस्मत (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों को देखने से कई तरह के खास संकेत मिलते हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ सपने भविष्य से जुड़े संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में पानी को देखने से कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

अगर आपने भी अपने सपने में नदी, बारिश या कुआं देखा है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इन सपनों से कौन से संकेत मिलते हैं।

सपने में कुआं देखना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में कुएं को देखना शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से धन लाभ योग के संकेत प्राप्त होते हैं। साथ ही नौकरी और व्यापार में तरक्की हो सकती है।

सपने में पानी देखना

ऐसा माना जाता है कि अगर सपने में आपने पानी देखा है, तो इसे कार्यों में सफलता से जोड़कर देखा जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पानी को देखने से व्यक्ति की कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है और रुके हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं।

सपने में समुद्र देखना

अगर आपने कभी सपने में समुद्र देखा है, तो स्वप्न शास्त्र में इस सपने को अशुभ बताया गया है क्योंकि समुद्र का पानी खारा होता है। इस सपने को देखने से आपका किसी से वाद-विवाद होने का संकेत मिलता है। इसलिए इस सपने को देखने पर आपको जीवन में सतर्क होने की जरूरत होगी।

बाढ़ का पानी देखना

सपने में बाढ़ का पानी देखना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने को देखने से आपको जीवन में किसी भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और कोई बुरी खबर मिल सकती है।

गंदा पानी देखना

स्वप्न शास्त्र की मानेंतो सपने में गंदा पानी देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से भविष्य में किसी परेशानी, उलझन या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- बार-बार किसी एक ही देवी-देवता का सपना आना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में छिपे रहस्य के बारे में जानें

नदी देखना

सपने में नदी को देखने से आपको कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। अगर आप सपने में नदी में तैर रहे हैं, तो इससे संकेत मिलते हैं कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- सपने में पूर्वज के हाथ से पैसे लेना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जानें संकेत

यह भी पढ़ें- सपने में खुद को पूजा करते हुए देखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका अर्थ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।