Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में शिवलिंग और सांप साथ दिखे तो क्या होता है? स्वप्न शास्त्र में छुपा है रहस्य

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में शिवलिंग के साथ सांप देखना शुभ माना जाता है, जो मनोकामना पूर्ति और धन लाभ का संकेत देता है। यह शिव जी के आशीर्वाद और ...और पढ़ें

    सपने में शिवलिंग और सांप देखने का रहस्य: जानें शुभ या अशुभ संकेत (Picture Credit: AI Generated)

    सपने में शिवलिंग और सांप देखने का रहस्य: जानें शुभ या अशुभ संकेत (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपना कोई न कोई संकेत जरूर देता है। जहां कुछ सपने भविष्य के लिए शुभ होते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हो सकते हैं जो जीवन के लिए किसी बड़ी बात की चेतावनी दे रहे हों।

    सपने में ईश्वर के दर्शन करना एक शुभ सपना माना जाता है। कभी सपने में शिव जी, तो कभी विष्णु जी के दर्शन हो जाते हैं और हम इसे दैवीय कृपा मानते हैं। वहीं एक ऐसा भी सपना है जो कुछ अलग संकेत देता है, शिवलिंग के साथ सांप देखने का।

    अगर सपने में आपको किसी शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखे तो क्या यह ईश्वर का आशीर्वाद हो सकता है? आइए जानें क्या यह शुभ सपना है या फिर इससे आपको भविष्य में सतर्क रहने की जरूरत है।

    पूरी हो सकती है मनोकामना

    अगर आप कभी सपने में शिवलिंग के साथ सांप को देखती हैं तो ऐसा सपना आपके लिए शुभ हो सकता है। ऐसा सपना आपके जीवन के लिए कई तरह के सकारात्मक संकेत दे सकता है।

    अगर आपको ऐसा कोई भी सपना दिखे तो समझें जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। आपको नौकरी में लाभ मिल सकता है या फिर अचानक धन लाभ हो सकते हैं। यही नहीं ऐसे सपने को शिव जी के आशीर्वाद के रूप में भी देखा जाता है।

    खबरें और भी

    सपने में सांप से खुद को लड़ते हुए देखना

    अगर आप खुद को किसी सांप से बहादुरी से लड़ते हुए देखते हैं तो यह आपके भीतर की हिम्मत को दिखाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आप आपने जीवन की खराब परिस्थितियों का भी डटकर सामना करने वाले हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। यह सपना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप बड़ी से बड़ी समस्या को भी अपने दम पर सुलझा सकती हैं।

    शिवलिंग के चारों तरफ सांप लिपटा हुआ दिखे

    अगर आपको सपने में शिवलिंग के चारों तरफ सांप लिपटा दिखे और आप खुद को मुस्कुराते हुए देखते हैं तो यह एक अच्छा संकेत हो सकता है। यह सपना आपके किसी भी तरह के डर पर काबू पाने, नकारात्मक ऊर्जा पर नियंत्रण रखने और ईश्वरीय आशीर्वाद का प्रतीक होता है। ऐसे सपने यह बताते हैं कि आपको मजबूती के साथ आंतरिक बदलाव के दौर से गुजरने में मदद मिल सकती है।

    सपने में काला डरावना सांप दिखना

    अगर आपको सपने में काला और डरावना सांप दिखाई देता है तो यह आपके किसी भीतरी डर का प्रतीक हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी काम के असफल होने के डर में हों जिसकी वजह से आपको ऐसा सपना दिखाई दे रहा हो। ऐसे मामलों में, सपना बुरा नहीं होता है बल्कि आपको सचेत करता है कि आप किसी भी भय से जल्द बाहर निकलने की कोशिश करें और खुद पर भरोसा रखें।

    भगवान शिव और सांप का सपना आमतौर पर शुभ माना जाता है। यह आध्यात्मिक शक्ति, सुरक्षा और गहरे बदलाव का संकेत हो सकता है। यदि आपको ऐसे सपने से भय लगे तो आप डरने के बजाय शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें- Shivling in Dreams: सपने में देखा है शिवलिंग, तो समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत

    यह भी पढ़ें- सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझें आने वाला है आर्थिक संकट, हो सकती है धन हानि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।