क्या आपकी कुंडली में राजयोग? जानिए कैसे बनता है जीवन बदलने वाला पंच महापुरुष योग
ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष योग को अत्यंत शुभ माना जाता है, जो कुंडली में बनने पर व्यक्ति को मान-सम्मान, धन और तेज बुद्धि प्रदान करता है। यह योग ...और पढ़ें

शक्तिशाली है पंच महापुरुष योग (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में कई योग को शक्तिशाली और शुभ माना जाता है। इन्हीं में पंच महापुरुष योग भी शामिल है। ऐसा माना जाता है कि कुंडली में पंच महापुरुष योग का निर्माण होने से समाज में मान-सम्मान मिलता है और अपार धन एवं तेज बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति का जीवन राजा जैसा होता है।
क्या आप जानते हैं कि कुंडली में कब और कैसे बनता है पंच महापुरुष योग? अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।
किन ग्रहों से बनता है पंच महापुरुष योग?
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि से पंच महापुरुष योग का निर्माण होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य और चंद्रमा इस योग को नहीं बनाते हैं।
कब बनता है यह शुभ योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह अपनी उच्च या फिर स्वराशि में होते हैं, तो कुंडली में शक्तिशाली पंच महापुरुष योग का निर्माण होता है। इस योग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
पांच ग्रहों से बनने वाले पांच अलग-अलग महापुरुष योग का लाभ इस प्रकार है-
रूचक पंच महापुरुष योग- इस योग का निर्माण मंगल ग्रह की वजह से होता है। इस योग के बनने से व्यक्ति मजबूत और साहसी होता है। साथ ही धन की प्राप्ति होती है।
खबरें और भी
भद्र पंच महापुरुष योग- इस योग को बुध ग्रह बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इस योग के बनने से नौकरी में उच्च पद प्राप्त होता है और व्यक्ति बुद्धिमान होता है।
हंस पंच महापुरुष योग- इस शुभ योग को गुरु बनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि कुंडली में इस योग के बनने से व्यक्ति की किस्मत चमकती है और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।
मालव्य पंच महापुरुष राजयोग- शुक्र ग्रह इस योग को बनाते हैं। इस शुभ के निर्माण होने से जीवन में सभी तरह के सुख मिलते हैं और संपत्ति और धन का लाभ मिलता है।
शश पंच महापुरुष राजयोग- ऐसा माना जाता है कि इस योग के बनने पर व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और जीवन खुशियों से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है सफेद चंदन? इसके पीछे का पौराणिक और धार्मिक कारण आप नहीं जानते होंगे
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं बड़ों के चरण स्पर्श करने के बाद माथे पर हाथ लगाने की असली वजह?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।