Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jyeshtha Month 2025: इस दिन से शुरू होगा ज्येष्ठ माह, इन चीजों के दान से शुभ फल की होगी प्राप्ति

    Updated: Fri, 09 May 2025 10:53 AM (IST)

    सनातन धर्म में सभी माह को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी तरह ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Month 2025) को विशेष महत्व दिया गया है। इस महीने में अन्न धन और जल सम ...और पढ़ें

    Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह का धार्मिक महत्व (Pic Credit- Freepik)
    Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह का धार्मिक महत्व (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. जल्द ज्येष्ठ माह शुरू होगा।
    2. इस माह का खास महत्व है।
    3. इस माह में दान जरूर करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के आखिरी में पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2025) का पर्व 12 मई को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 13 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत होगी। सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह को महत्वपूर्ण माना जाता है।

    इस माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। इसके अलावा पूजा-अर्चना और विशेष चीजों चीजों का दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पूजा और दान करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह के धार्मिक महत्व के बारे में।

    इस दिन से शुरू होगा ज्येष्ठ माह 2025 (Jyeshtha Month 2025 Start Date)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई से होगी। वहीं, अगले महीने यानी 11 जून को ज्येष्ठ माह का समापन होगा।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: बड़े मंगल से हो रही है ज्येष्ठ माह की शुरुआत, बजरंगबली की कृपा के लिए करें ये काम

    ज्येष्ठ माह में करें इन चीजों का दान (Jyeshtha Month Daan)

    ज्येष्ठ माह में दान करने का खास महत्व है। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के बाद जल, अन्न, धन और कपड़े समेत आदि चीजों का दान गरीब लोगों में करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह में इन दान चीजों का दान करने से साधक को सभी समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    ज्येष्ठ माह का धार्मिक महत्व (Jyeshtha Month Significance)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह में बजरंगबली की भेट राम जी से हुई थी। इसी वजह से इस माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी और राम जी विशेष पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    ज्येष्ठ माह में कब-कब है बड़ा मंगल? (Bada Mangal 2025 Date)

    • पहला बड़ा मंगल 13 मई को है।
    • दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को है।
    • तीसरा बड़ा मंगल 27 मई को है।
    • चौथा बड़ा मंगल 2 जून को है।
    • पांचवां बड़ा मंगल 10 जून को है।

    हनुमान जी की पूजा के दौरान करें इस मंत्र का जप

    1. ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

    लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

    श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे,

    रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

    यह भी पढ़ें: Jyeshtha Month 2025: शुभ फलों के लिए ज्येष्ठ माह में कब और कहां जलाएं दीपक?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।