Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: बिजनेस में चाहते हैं खूब तरक्की, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 04:15 PM (IST)

    प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) के दिन विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से महादेव क ...और पढ़ें

    Lord Shiv: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? (Pic Credit-AI)
    Lord Shiv: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? (Pic Credit-AI)

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रिय है।
    2. इस दिन शिव जी और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. पूजा के दौरान शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत शुभ माना जाता है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है। साथ ही जीवन में सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया है। इस दिन शिवलिंग (shivling par kya chadaye) का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करना चाहिए।

    धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से सभी डर से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए हम आपको बताएंगे कि शिवलिंग (shivling par kya chadana chahiye) पर किन चीजों को अर्पित करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और महादेव प्रसन्न होते हैं।

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर शुरु होगी। वहीं, तिथि का समापन अगले दिन यानी 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगी। इस प्रकार 25 फरवरी को फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    दरिद्रता होगी दूर

    अगर आप जीवन में दरिद्रता का सामना कर रहे हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर केसर चढ़ाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से दरिद्रता दूर होती है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    कर्ज की समस्या जल्द होगी दूर

    कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का जल में गंगाजल और चावल मिलाकर अभिषेक करें। इससे शिव प्रसन्न होते हैं और कर्ज से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Falgun Festival List 2025: फाल्गुन में कब है महाशिवरात्रि और होली? यहां देखें व्रत-त्योहारों की डेट

    सभी मनोकामना होगी पूरी

    प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और बेलपत्र भी अर्पित किया जा सकता है। इस दौरान शिव मंत्र का जप करें। मान्यता है कि शिवलिंग का इन चीजों के द्वारा अभिषेक करने से कारोबार खूब बढ़ता है। साथ ही महादेव सभी जल्द मनोकामना पूरी करते हैं।

    शिवलिंग पर इन चीजों को न चढ़ाएं

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते, हल्दी और सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करने से महादेव नाराज हो सकते हैं और जीवन में समस्या आ सकती है।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 Date: कब है फरवरी महीने का अंतिम प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।